News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Police/कुशीनगर: भाजपा विधायक ने लगाई दरोगा की क्लास, सुनाई खरी-खोटी! जाने पूरा मामला

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 3, 2022  |  7:34 AM

1,895 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Police/कुशीनगर: भाजपा विधायक ने लगाई दरोगा की क्लास, सुनाई खरी-खोटी! जाने पूरा मामला

कसया थाने के एक गांव से लापता किशोरी की मां से दारोगा ने लिए थे दो हजार रुपये

कुशीनगर। निचले स्तर पर मामलों की सुनवाई नहीं होने को लेकर मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद भी स्थिति में सुधार होता नहीं दिख रहा है। रविवार की देर शाम कुशीनगर के विधायक पीएन पाठक के जनसुनवाई कार्यक्रम में लापता किशोरी की बरामदगी के लिए दारोगा द्वारा दो हजार रुपये लिए जाने का मामला सामने आया। इस पर विधायक ने संबंधित दारोगा को तलब कर शिकायतकर्ता के सामने कड़ी फटकार लगाई। प्रभारी निरीक्षक को बुलाकर मामले में त्वरित कार्रवाई कराने को कहा।

आपके लिए और..- जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी...

कसया क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी दो माह पूर्व घर से लापता हो गई। मां गुहार लेकर हाईवे पुलिस चौकी के प्रभारी के पास पहुंची। गांव के ही एक युवक के विरुद्ध तहरीर भी दी। पीड़िता का कहना है कि दो दिन बाद पुन: पहुंची तो दारोगा ने खर्च के नाम पर पांच हजार रुपये मांगे। गरीब बेबस मां ने दो हजार रुपया दिए तथा शेष रुपये की व्यवस्था करने की बात कही। कुछ दिन बाद दारोगा ने मामले को थाने पर टाल दिया। विधायक के समक्ष महिला ने कहा कि चौकी और थाने पर दो माह से दौड़ रही है अब तक मुकदमा भी दर्ज नहीं हुआ है। विधायक ने फोन कर दारोगा को बुलाया तो महिला के सामने आरोप की पुष्टि हो गई। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह से विधायक ने कहा कि हर हाल में किशोरी को बरामद करें।

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने कहा कि किशोरी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। दारोगा द्वारा रुपये मांगे जाने का आरोप गंभीर है। जांच कराकर मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 
हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्ना छपरा गांव का है मामला दलित समुदाय के लड़के…

जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल
जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल

कुशीनगर । सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना…

सर्पदंश से सात वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सर्पदंश से सात वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गडहिया बसंतपुर के झझवा टोले का मामला खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking