News Addaa WhatsApp Group Join करें

BJP Kushinagar/कुशीनगर: बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Apr 6, 2022  |  4:19 PM

794 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
BJP Kushinagar/कुशीनगर: बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

कसया/कुशीनगर। बुधवार को भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मनाया। इस अवसर पर कुशीनगर विधानसभा के पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।साथ ही एलईडी लगाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को सुना गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा भी लगाया।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

42 वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल माध्यमों से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।कुशीनगर विधानसभा के सभी मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक एलईडी लगाकर संबोधन को सुना। अपने घरों पर झंडे लगाए। पार्टी कार्यालय में भी सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का ध्वज फहराया। इसके पश्चात बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम आयोजित किया गया।कुशीनगर विधानसभा 333 के पार्टी कार्यालय में भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल प्रताप राव ने किया। लाइव प्रसारण के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के कारण ही भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन सकी है साथ ही डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान की शक्ति का भी उल्लेख किया गया। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को भाजपा के 42 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी

भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह ने कहा क‍ि कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा के लिए इस पार्टी में हैं,क‍हा क‍ि सदी की सबसे बड़ी महामारी के दौरान 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने का काम मोदी सरकार व योगी सरकार ने किया है,समर्पण और देशभक्ति का भाव किसी दूसरे दल में देखने को नहीं मिलेगा।

इस दौरान राज पाठक,ओम प्रकाश जायसवाल,अनिल प्रताप राव,अभिषेक,संजीव,सुनील पांडेय,रतनेश, समेत पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking