News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कलावती देवी की 11वी पुण्यतिथि पर गरीबों में वितरण किया गया कम्बल व साड़ी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 28, 2022  |  3:35 PM

719 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कलावती देवी की 11वी पुण्यतिथि पर गरीबों में वितरण किया गया कम्बल व साड़ी

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के मधुरिया में सोमवार को राष्ट्रीय किसान सभा के प्रदेश मंत्री सियाशरण उर्फ सप्पू पाण्डेय की माता कलावती देवी की 11वी पुण्यतिथि पर बृद्ध महिलाओं एवं समाजसेवियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया एवं गरीब असहाय महिलाओं को कम्बल साड़ी वितरण किया गया।मुख्य अतिथि देवरिया के पूर्व विधायक डॉक्टर सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कलावती देवी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सम्बोधित करते हुए कहा कि मां प्राथमिक शिक्षिका माता होती हैं,उसके के शिवा प्यार दुलार देने वाला इस दुनिया मे कोई नही हैं।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

मां से ही हमारी दुनिया हैं। मां के बिना दुनिया अधूरी हैं । धन्य हैं वे पुत्र जिनकी मां आज उनके साथ हैं। हम सभी व्यक्तियों का कर्तव्य बनता हैं की माता पिता की सेवा में लगन से करनी चाहिए। माता पिता के मुख से निकला हुआ आशीर्वाद जन्म जन्मांतर तक साथ देता हैं। धन्य है वे पुत्र जो मां की पुण्यतिथि में गरीब असहाय लोंगो की मदद करते हैं। इस समय मे कुछ ऐसे लोग भी हैं जो अपने माता – पिता की सेवा न कर वृद्ध आश्रम में छोड़ देते हैं। हम लोगो को इनसे सीख लेनी चाहिए।

कार्यक्रम को बसपा नेता इलियास अंसारी, जितेन्द्र पाण्डेय शैलानी,लोकतंत्र रक्षक सेनानी सत्यदेव पाण्डेय,समाजसेवी बिमला पाण्डेय,सिंहासन प्रसाद गुप्ता, शिवांशु पाण्डेय,अरविंद सिंह, तैयब अली ने सम्बोधित किया। इस दौरान रामहरख पाण्डेय,कमाल पाण्डेय,गोरखनाथ पाण्डेय,पार्थेश्वर पाण्डेय,द्विविजेन्द्र पाण्डेय,बृजबिहारी पाण्डेय,भोला प्रसाद,सौम्या पाण्डेय,मंथरा देवी, फूलमती देवी,सरोज देवी,मुन्नी देवी आदि भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking