News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मानव एकता दिवस पर निरंकारी भक्तों द्वारा किया गया उत्साहपूर्वक रक्तदान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 24, 2022  |  9:23 PM

779 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मानव एकता दिवस पर निरंकारी भक्तों द्वारा किया गया उत्साहपूर्वक रक्तदान

कसया/कुशीनगर। आज संत निरंकारी सत्संग भवन कसया में बाबा गुरबचन सिंह जी महाराज की पावन स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें 225 रक्तदाताओ ने रक्तदान देकर मानव एकता दिवस मनाया। इस कार्यक्रम की शुरुआत पूरे भारत वर्ष में एक साथ सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के द्वारा किया गया।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

इस अवसर पर बी.आर. डी. मेडिकल कॉलेज गोरखपुर एवं सिटी ब्लड बैंक की संयुक्त टीम द्वारा रक्त संग्रहण किया गया। साथ ही मानव एकता दिवस समागम का भी आयोजन किया गया ,जिसको सम्बोधित करते हुए जोनल इंचार्ज कमलेश मणि त्रिपाठी जी ने बताया कि बाबा गुरबचन सिंह जी महाराज की स्मृति में निरंकारी जगत मानव एकता दिवस मनाता है। इस वर्ष मानव एकता दिवस पर पूरे भारतवर्ष में 265 स्थानों पर लगभग 40 हजार से 50 हजार यूनिट रक्त संकलित किये गए। यह शिक्षा सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के सम्बोधनों में दी जा रही है कि मानव कल्याण से ही समस्त संसार का कल्याण सम्भव है। युग प्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह जी सदैव ही समाज कल्याण के लिए प्रयासरत रहे। उन्होंने एक ओर जहाँ सत्य के बोध द्वारा मानव जीवन को सभी प्रकार के भ्रमों से मुक्त किया वही दूसरी ओर नशाबंदी एवं सादा शादियों जैसे समाज सुधारो की भी नीव रखी। उन्होंने मिशन के सन्देशों को भारतवर्ष में ही नही अपितु विदेशो में भी पहुँचाया। मिशन के भक्तों के लिए रक्तदान पहले से ही जनकल्याण की सेवा भाव में एक अभिन्नं अंग रहा है। युगदृष्टा बाबा हरदेव सिंह जी के कथन- *रक्त नालियों में नही, नाड़ियो में बहे।

इस संदेश को मिशन के अनुयायियों ने चरितार्थ किया है। जिसे वर्तमान में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशानुसार निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा हैं एवँ संसार मे विश्व बंधुत्व की स्थापना एवं व शान्ति के लिए कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर जोनल इंचार्ज कमलेश मणि त्रिपाठी जी ने सबका आभर प्रकट किया एवं सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के वचनों पर चलने की सलाह दी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking