News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: म्यामांर मन्दिर के बुद्धा सरोवर में नौकायन की होगी शुरुआत; 1986 में हुआ था इस सरोवर का निर्माण

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 8, 2022  |  2:00 PM

894 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: म्यामांर मन्दिर के बुद्धा सरोवर में नौकायन की होगी शुरुआत; 1986 में हुआ था इस सरोवर का निर्माण

कसया/कुशीनगर । अंतरराष्ट्रीय पर्यटक कृषि केंद्र कुशीनगर में नौकायन की मांग पूरी होगी,रामाभार बुद्धा घाट के बाद पर्यटक अब म्यामांर बुद्ध मंदिर परिसर स्थित बुद्ध सरोवर में भी नौकायन का आनंद उठाएंगे,इस सरोवर में बराबर पानी की उपलब्धता रहती है,मंदिर प्रशासन ने पानी भरने के लिए नलकूप की व्यवस्था भी की है,वर्ष 1986 में सरोवर का निर्माण हुआ था,बुद्धा सरोवर के मध्य में स्थित मंदिर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा है.

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

बुद्धा सरोवर की खुदाई का कार्य राष्ट्रीय युवा योजना के संस्थापक गाँधीवादी विचारक डॉक्टर एसएन सुब्बाराव के नेतृत्व में हुआ था,फिलहाल सरोवर में 4 नाव को चलाने की योजना है,नौकायन संचालन की जिम्मेदारी अवनींद्र कुमार विश्वकर्मा को दी गई है,नाव को कोलकाता से मंगाया जा रहा है

बुद्ध जयंती पर डीएम एस. राजलिंगम करेंगे नौकायान का शुभारंभ: 16 मई को म्यामांर बुद्ध मंदिर परिसर बुद्ध जयंती मनाई जाएगी,इस समारोह में कई देशों के बौद्ध श्रद्धालुओ को आमंत्रित भी किया गया है,इसी दिन मंदिर परिसर स्थित बुद्धा सरोवर में नौकायन के शुभारंभ की योजना बनाई गई है,भिक्षु संघ कुशीनगर के अध्यक्ष एवं मंदिर के प्रबंधक ज्ञानेश्वर ने बताया कि सरोवर में नौकायन का उद्घाटन डीएम एस.राजलिगम करेंगे.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking