हाटा/कुशीनगर | कोतवाली क्षेत्र के मुजहनारहीम के टोला बस्तापुर निवासी अरविंद मिश्र 40 वर्ष पुत्र रमाकांत मिश्र की मौत बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों मे हो गयी। मृतक की पत्नी शशिबाला की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी कुछ दिन से अपने मायके मे रह रही थी। गाव के लोगो का कहना है कि उक्त युवक कई दिनो से घर मे अकेला था। बुधवार को देर तक घर से बाहर नही निकला तो ग्रामीणों को चिंता हुई और उसकी पत्नी को सूचना दी गयी। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाठक ने कहा कि शव को पीएय के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारणो का पता चल सकेगा।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…