News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Crime News/कुशीनगर: कुदाल से काटकर महिला की निर्मम हत्या, पढ़े पूरी खबर!

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 18, 2022  |  2:47 PM

3,318 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Crime News/कुशीनगर: कुदाल से काटकर महिला की निर्मम हत्या, पढ़े पूरी खबर!

कुशीनगर। जिले के कसया थाना क्षेत्र से सुबह सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहा जमीनी विवाद में कुदाल से काट कर महिला की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. मौके पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

बताया जा रहा है कि, बुधवार को कसया थाना क्षेत्र के गांव कुड़वा उर्फ दिलीपनगर के भागी बिंद टोले पर बुधवार की सुबह एक बृद्ध औरत की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई, हत्या का आरोपित महिला का पड़ोसी है। इस घटना के पीछे का मुख्य कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है, सूचना पाकर स्थानीय थाना कसया के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने मय फोर्स के साथ आकर फरार अभियुक्त की खोजबीन जारी कर दी और आगे की कार्रवाई में जुट गए फिलहाल अभी अभियुक्त की तलाश जारी है, रामदुलारी (उम्र 65 वर्ष) पत्नी रामअधार बिंद प्राथमिक विद्यालय अपरूप टोला में रसोइया के पद पर कार्यरत है।

घटना की सुबह वह अपने एक पड़ोसी के घर से सब्जी लेकर अपने घर जा रही थी, जब वह अपने घर व हत्यारोपित के घर के बीच पहुची थी। इसी के बीच उसके मोबाइल पर फोन आया और वही जमीन पर बैठकर बात करने लगीं। फोन पर बात के दौरान ही पीछे से पड़ोस के ही अर्जुन (उम्र 44 वर्ष) ने कुदाल से हमला कर रामदुलारी को लहूलुहान कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपित अर्जुन ने सिर व चेहरे पर लगभग 10 से 15 बार हमला किया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी,घायलवस्था में उसके बेटे धूमन व रंजीत लेकर सीएचसी कसया गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया,मौत की जानकारी घर पर होते ही मृतका के स्वजन रोने चिल्लाने लगे।

उनके 5 पुत्र व 3 पुत्रियों सहित कुल 8 संताने हैं। दरवाज़े पर भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुची पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वेपन कुदाल कब्जे में ले लिया है।आरोपित की पत्नी सुभावती व मां को पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले गई है।एसएचओ सुधीर कुमार सिंह ने अरोपित के गिरफ्तारी के लिए अलग अलग टीम बनाई है,जो जगह जगह छापेमारी कर रहे हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking