News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: गला रेत व जलाकर की गई युवक की निर्मम हत्या, अर्धजला शव को कुत्तों द्वारा नोचते देख ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 28, 2022  |  3:27 PM

3,763 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गला रेत व जलाकर की गई युवक की निर्मम हत्या, अर्धजला शव को कुत्तों द्वारा नोचते देख ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना
  • साक्ष्य मिटाने को लेकर हत्यारोपियों ने युवक का जलाया था शव

साखोपार/कसया।कसया थाना क्षेत्र के गांव जिगना में शुक्रवार को एक अर्धजला शव मिला।अर्धजला शव को कुत्तों द्वारा नोचते देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।सूचना के बाद मौके पर पहुँची कसया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना स्थल पर एसओ कसया,सीओ कसया, एडिशनल एसपी ने पहुँच घटना स्थल पर घटना के बावत जानकारी हासिल की।बरामद शव नूर सलाम कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सखवनिया बुजुर्ग के बढ़या छापर के रूप में हुई है।डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुँच आगे की जांच में जुट गई।मिली जानकारी के अनुसार कुबेर स्थान थाना क्षेत्र के गांव सखवनिया बुजुर्ग के टोला बढ़याछापर निवासी लियाकत के 22 वर्षीय बेटे नूर सलाम का अर्धजला शव कसया थाना क्षेत्र के गांव जिगना जोगीबीर बाबा स्थान के समीप साकिर के धान कटे खेत में मिली।जहाँ युवक के गले पर व हाथ कटे का निशान था।था वहां रखे पुआल में शव को जला दिया गया था।सूचना पाकर पहुँची स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम को बुलाई।मौके पर पहुँची टीम कार्यवाही में जुट गई।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवकों पर...

एक सप्ताह पूर्व घर पहुँचा था नूरसलाम

बताया जा रहा है कि मुम्बई से एक सप्ताह पूर्व युवक अपने घर पहुँचा था।गुरुवार कि रात्रि युवक अपने घर से खाना खाने के बाद किसी निमंत्रण में जाने की बात अपने मित्रों से कहकर निकल गया।जब कुछ रात हुई तो घर वालों ने युवक की खोजबीन शुरू की।लेकिन गांव में कही पता नहीं चला तो घर वाले युवक के मोबाइल पर फोन करना चालू कर दिए,लेकिन फोन स्विच ऑफ बता रहा था।युवक कहा गया कुछ पता नहीं चल पाया इधर सुबह जैसे हुई तो जिगना में शव मिलने की सूचना आसपास के गांवों में आग की तरह फैल गई।सूचना पाकर युवक के परिजन पहुँचे तो देखा कि धान के खेत मे जला अर्ध शव नूर सलाम का ही है।शव देखते ही दिव्यांग पिता लियाकत,माता जलेखा,बहन दहाड़े मार मार कर रोने लगे।

समाचर लिखें जाने तक डॉग स्क्वायड की टीम गांव में हत्यारोपियों के खोजबीन में जुटी हुई थी।गांव से दो लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए अपने साथ भी ले गयी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…

राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…

खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध
खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध

साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…

गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking