कसया/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश किसान सभा के जिला कमेटी कुशीनगर ने अयोध्यालाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक पत्रक उपजिलाधिकारी कसया कल्पना जायसवाल क़ो देकर किसानो के खेत का पुआल सरकार द्वारा खरीद कर पशु आश्रय गृह भेजनें की मांग किया है l
दिये गये पत्रक में किसान सभा ने मांग करतें हुए कहा है कि सरकार ने पर्यावरण दूषित न हो इसके लिये धान का पुआल किसानो क़ो खेत में जलाने से मना किया है, औऱ जलाने पर दण्डित करने का निर्देश दिया है,जब कि किसान प्रतिनिधियों का कहना है कि जिस किसान के पास पशु नही है वह पुआल का क्या करेगाl पुआल क़ो खेत से निकाल ने के लिये किसानो क़ो अलग से पैसा भी खर्च करना पड़ेगा l किसान वैसे ही खाद, बीज के लिये परेशान है l एसे हालात में सरकार स्वय किसानो का धान का पुआल ख़रीदे औऱ जिले भर के पशु आश्रय गृह भिजवाए, जिससे किसानो क़ो खाद, बीज के लिये कुछ पैसा भी मिल जायेगा तथा किसानो का खेत भी समय से खाली हो जायेगा l
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…