News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बघौच मोड़ पर तत्काल स्पीड ब्रेकर बनाने की किया मांग

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 2, 2023  |  3:12 PM

187 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बघौच मोड़ पर तत्काल स्पीड ब्रेकर बनाने की किया मांग WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के फाजिलनगर स्थित बघौच मोड़ पर आए दिन हो रही सड़क दुर्घटना से राहगीरों और क्षेत्रीय लोगों में दहशत है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए छात्रसंघ अध्यक्ष व भाजयुमो के जिलाउपाध्यक्ष सत्यम शुक्ला के नेतृत्व में दर्जनों क्षेत्रीय लोगों ने उपजिलाधिकारी कसया को ज्ञापन देकर तत्काल स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

उपजिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में श्री शुक्ला ने कहा है कि सांसद रमापति राम त्रिपाठी के सहयोग से फ्लाई ओवर के बनाने के लिए धन स्वीकृत हो गया है जल्द ही फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य चालू होगा तब तक यहां स्पीड ब्रेकर का निर्माण करवाया जाए जिससे कि दुर्घटना की संभावना कम हो। स्पीड ब्रेकर बन जाने से क्रासिंग पर गाड़ियों का स्पीड कम हो जायेगा। जिससे लोग काल की गाल में समाने और चोटिल होने से बच जायेंगे। ज्ञापन देने के दौरान ग्रामप्रधान संजय चौरसिया, भाजपा मंडल महामंत्री राणाप्रताप सिंह, पूर्व छात्र नेता मनोज तिवारी , व्यापार मण्डल अध्यक्ष जनार्धन बरनवाल, ग्रामप्रधान नागेंद्र गुप्ता, रामेश्वर सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking