News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: कुएं में गिरने से 13 की मौत का मामला; गाँव मे पसरा मातम, स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का ग्रामीणों ने लगाया आरोप

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 17, 2022  |  5:34 PM

934 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: कुएं में गिरने से 13 की मौत का मामला; गाँव मे पसरा मातम, स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का ग्रामीणों ने लगाया आरोप WhatsApp
Responsive image
  • मुख्य मार्ग पर शवों को रखकर जिलाधिकारी कुशीनगर का गाँव वालों ने किया घेराव
  • सांसद के आश्वासन पर जाम हुआ समाप्त, शवों की हुई अंत्येष्टि

कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया स्कुलटोला में एक मांगलिक कार्यक्रम में मटिकोड के दौरान कुए में गिरने से 13 महिलाए व बच्चियो की मौत हो गई जबकि 10 महिलाएं व बच्चिया घायल हो गई।जिससे पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

उक्त गांव निवासी परमेश्वर कुशवाहा के लड़के की शादी हेतु बुद्धवार देर शाम मटकोड़ का कार्यक्रम हो रहा था महिलाए मांगलिक गीतों के साथ नाच गां रही थी तथा कुछ महिलाए व बच्चिया कुएं पर बने स्लेप पर खड़ा हो कर देख रही थी इसी दौरान कुएं का स्लेप टूट गया जिससे 23 महिलाए व बच्चिया पानी भरे कुएं में गिर गई।घटना को देखते ही अन्य मौजूद महिलाओं सोर मचना सुरु की सोर सुन मौके पर पहुचे ग्रामीणों में से कुछ साहसी लोग बचाव कार्य मे लग गए तथा साथ ही स्थानीय पुलिस को सूचना दिए जबतक पुलिस मौके पर पहुचती बचाव कार्य कर रहे लोगो ने 6 महिला व बच्चियों को सही सलामत बचा लिया ततपश्चात पुलिस भी बचाव कार्य मे जुट कर अन्य सभी को बाहर निकलवा इजाल हेतु जिला अस्पताल भेजवाया जहाँ 13 महिला व बच्चियों की मौत हो गई जबकि 10 घायलों में से कुछ इजाल के पश्चात घर आ गई तथा कुछ का इलाज अभी भी जारी है।घटना के अगले दिन ग्रामीणों ने सभी मृतकों के शव मुख्य मार्ग पर रख कर सांसद कुशीनगर व जिलाधिकारी का घेराव कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेबुआ नौरंगिया/कोटवा के जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्यवाई की मांग करने लगे जो सांसद के आश्वासन पर समाप्त हुआ तदोपरांत सभी शव को लेकर परिजन सहित ग्रामीण अंतिम संस्कार हेतु पनियहवा रवाना हुए।इस हृदयविदारक घटना से पूरा माहौल शोकमय बना हुआ है।गाँव मे शोकाकुल परिजनों को संतावना देने के लिए रिस्तेदारो,इष्ट मित्रो तथा जन प्रतिनिधियों का तांता लगा हुआ है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking