News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मारपीट व तोड़फोड़ के आरोप में 29 पर डकैती का मुकदमा

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Aug 4, 2022  |  8:59 AM

587 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मारपीट व तोड़फोड़ के आरोप में 29 पर डकैती का मुकदमा WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनगर । कसया थाना क्षेत्र के शिवपुर बुजुर्ग में मंगलवार की रात दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर 29 नामजद लोगों के विरुद्ध डकैती का मुकदमा दर्ज किया है।

आपके लिए और..- आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर...

तहरीर के मुताबिक आबिद हुसैन परिवार के चार सदस्यों के साथ कार से शिवपुर नूरीटोला स्थित घर जा रहे थे, शिवपुर बाजार के समीप दो दर्जन से अधिक लोगों ने कार पर हमला कर दिया। सभी को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे तो हमलावर भाग चले। हमलावरों की एक मोटर साइकिल भी मौके से बरामद हुई। पीड़ित ने मोबाइल एवं पाकेट से दो हजार रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक डा. आशुतोष कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर 29 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है,जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…

पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित
पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…

16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत
16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत

कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…

आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!
आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!

कुशीनगर। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking