News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Crime News/कुशीनगर: ज्वेलर्स की दुकान से लाखो के आभूषण चोरी करने वाला टप्पेबाज गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 26, 2022  |  8:24 PM

1,292 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Crime News/कुशीनगर: ज्वेलर्स की दुकान से लाखो के आभूषण चोरी करने वाला टप्पेबाज गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर! WhatsApp
Responsive image

सुरेन्द्र नाथ द्विवेदी/ गोल्डेन कुशवाहा

पडरौना/कुशीनगर। कोतवाली पडरौना की पुलिस ने मंगलवार को टप्पेबाजी करने वाले शातिर ब्यक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने टप्पेबाज के पास से पांच लाख के आभूषण बरामद किया है।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

मंगलवार को एसपी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में नवागत एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि कोतवाली पडरौना क्षेत्र सिधुआं मिश्रौली निवासी मुरलीधर वर्मा पुत्र वंशराज वर्मा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर जिक्र किया था कि बीते 8 फरवरी को सिधुआं बाजार स्थित इनके ज्वेलर्स की दुकान से अज्ञात चोरों ने खरीदारी के नियत से आए और दुकान से लगभग पांच लाख के आभूषण चुरा ले गए थे। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर इस मामले में जांच पड़ताल में जुटी हुई थी। सोमवार को नगर के साहबगंज रेलवे ढाला के पास से दिनेश प्रजापति पुत्र रामधारे प्रजापति निवासी गुरली रामगढ़वा थाना कोठीभार जिला महाराजगंज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो शातिर टप्पेबाज दिनेश प्रजापति के पास चोरी के 2 अदद हार,2 अदद सिकड़,6अंगूठी 8 जोड़ी झुमका झाला समेत एक अदद तमाचा के साथ एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर टप्पेबाज दिनेश प्रजापति निवासी गुरली रामगढ़वा थाना कोठीभार जिला महाराजगंज के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 172/ 22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि शातिर टप्पेबाज अभियुक्त के खिलाफ जनपद महाराजगंज के कोतवाली में भी मुकदमा पंजीकृत है।

टप्पेबाज दिनेश प्रजापति को गिरफ्तार कर करने वाली कोतवाली पुलिस की टीम में इस्पेक्टर पडरौना निर्भय कुमार सिंह,उपनिरीक्षक सीवी पांडेय,उप निरीक्षक चंद्रभूषण पांडेय,हेड कांस्टेबल सुनील कुमार सिंह,सत्य नारायण राय,कांस्टेबल रणजीत कुमार सिंह,कांस्टेबल मनोज यादव, कांस्टेबल ब्रजेश गुप्ता,कांस्टेबल रितेश कुमार राय,कांस्टेबल संदीप मौर्य शामिल है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking