कसया/कुशीनगर । नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के सदस्यों ने प्रत्येक माह के अंतिम रविवार की भांति अक्टूबर माह के अंतिम रविवार को संस्था के अंग डॉ0 अनिल सोनी के संयोजन में कसया नगर स्थित शहीद स्मारक स्थल व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा की साफ-सफाई व धुलाई कर माल्यार्पण के साथ राष्ट्र सपूतों के प्रति भावांजलि भेंट किया। साफ-सफाई करने वालों में लाडले उज्ज्वल सोनी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा के आशुतोष मिश्र, अभिषेक श्रीवास्तव, रंजीत राय, संस्था उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि सम्मिलित रहे। 
नयी दिशा के सदस्यों द्वारा 2019 से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को कसया नगर स्थित शहीद स्मारक स्थल व शहीद प्रतिमाओं की साफ सफाई का कार्य अनवरत किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक डॉ0 अनिल सोनी ने उपस्थित सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…