News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर सीएमओ की बड़ी कार्यवाई, नीजी अस्पताल को किया सील! पढ़े पूरी खबर.

Farendra Pandey

Reported By:

Jan 31, 2022  |  9:01 PM

1,371 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर सीएमओ की बड़ी कार्यवाई, नीजी अस्पताल को किया सील! पढ़े पूरी खबर.

कप्तानगंज/कुशीनगर । नगर के सुभाष चौक से किसान चौक जाने वाली नहर रोड़ पर स्थित एक नीजी मदर केयर अस्पताल को जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटोरिया ने छापेमारी किया। जो अस्पताल का रजिस्ट्रेशन, कागजात, डॉक्टर नहीं होने के कारण तत्काल प्रभाव से अस्पताल को सील कर दिया।व अस्पताल के प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

सीएमओ अपने स्वास्थ्य टीम व पुलिस बल के साथ सोमवार को कप्तानगंज नगर के सुबाष चौक से किसान चौक जाने वाली नहर रोड स्थित नीजी मदर केयर हास्पिटल पर पहुंच कर लेबर रूम दवा व ऑपरेशन कक्ष आदि की जांच की। मौके पर अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिले और अस्पताल का रजिस्ट्रेशन कागज भी मौके पर नहीं था। हास्पिटल में एक महिला मरीज भर्ती थी दो अन्य बीमारियों के मरीज भी भर्ती थे जिनका इलाज बिना डिग्री धारक स्टाफ नर्सो द्वारा किया जा रहा था। जिसको गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने अस्पताल को सील कर दिया।

इस दौरान सीएमओ सुरेश पटोरिया ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर अस्पताल की जांच की गई है जिसमें अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नहीं है और मौके पर डिग्री धारक डॉक्टर भी कोई नहीं था। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा.एस.के. गुप्ता एसएसआई विशाल सिंह चौकी इंचार्ज विजय शंकर यादव भारी संख्या में महिला पुलिस बल मौजूद रही।

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking