News Addaa WhatsApp Group Join करें

संचारी रोग नियंत्रण अभियान; विधायक पंचानन्द पाठक ने सीएचसी कसया में कार्यक्रम का किया शुभारंभ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 2, 2022  |  8:15 PM

683 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
संचारी रोग नियंत्रण अभियान; विधायक पंचानन्द पाठक ने सीएचसी कसया में कार्यक्रम का किया शुभारंभ

कसया/कुशीनगर। स्थानीय विधायक पंचानन्द पाठक ने कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सरकार के मंशा के अनुसार संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। अभियान दो अप्रैल से 30 अप्रैल 2022 तक चलेगा।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

विधायक पाठक ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत लोगों और खासतौर से बच्चों में होने वाली दिमागी बुखार को चिन्हित करके नियंत्रण करना है। श्री पाठक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक कक्ष, चिकित्सक कक्ष, कंप्यूटर कक्ष पैथालोजी लैब ,दंत चिकित्सक कक्ष, दवा स्टोर कक्ष, एक्स-रे कक्ष आदि का निरीक्षण करते हुए मरीजों का कुशल क्षेम पूछे और महिला कक्ष में जाकर डिलीवरी के लिए भर्ती हुई महिलाओं का भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां लिए । निरीक्षण के समय कुछ खामियां दिखी जिसको तत्काल दूर करने के लिए अधीक्षक को निर्देश दिए। निरीक्षण के ही दौरान विधायक द्वारा पूछे जाने पर कि यहां सुविधाओं में कोई कमी हो तो बताएं जिसे दूर करने का प्रयास किया जायेगा तो इस पर डॉक्टर अधीक्षक नीलकमल एवं डा0 संजय कुमार सिंह ने बताया कि यहां आर्थो एवं स्किन के डाक्टरों का अभाव है साथ ही साथ डिजिटल एक्स-रे ,ब्लड बैंक की भी नितांत आवश्यकता है। उपरोक्त चीज उपलब्ध हो जाने पर मरीजों को देखने और इलाज करने की सुविधाएं अच्छी हो जाती जिससे मरिजों को जिला पर या कहीं इधर उधर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

विधायक पाठक का स्वागत अधीक्षका डॉक्टर नीलकमल और डॉक्टर एस के सिंह के नेतृत्व में चिकित्सकों व कर्मचारियों ने माल्यार्पण व बुके देकर किया। इस दौरान डॉक्टर अरुण पांडेय डॉ आशुतोष पांडेय, डॉ गौतम जी गौरव, डॉ मुकेश यादव, डा 0 विनोद सिंह ,फार्मासिस्ट सुरेंद्र गुप्ता, अभिषेक पांडेय, बी पी एम अनीता यादव, बी सी पी एम प्रकाश जी, बाबू गौरव चंद्र मिश्र, ए आर डी एम मणि , वार्ड ब्वाय गुड्डू पाण्डेय, ओम प्रकाश वर्मा, विनोद गिरि, राकेश गिरि, पूर्व चेयरमैन कृष्णा जायसवाल, अमर चंद्रजायसवाल ,राकेश जयसवाल, राधेश्याम गोड़,पूर्व मंडल अध्यक्ष छेदी शर्मा, शैलेंद्र सिंह,उपाध्यक्ष आध्या पांडेय, विपुल दुबे ,राहुल यादव ,शैलेंद्र मिश्र , रविंद्र नाथ शुक्ल ,अभय प्रताप सिंह, उमेश सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking