News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बुद्धिस्ट टेम्पल की प्रबंधक भिक्षुणी टीएन ट्री थु आन के निधन पर लिन्ह सन सन बुद्धिस्ट इंटर कॉलेज मे की गयी शोकसभा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 21, 2022  |  9:04 PM

628 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बुद्धिस्ट टेम्पल की प्रबंधक भिक्षुणी टीएन ट्री थु आन के निधन पर लिन्ह सन सन बुद्धिस्ट इंटर कॉलेज मे की गयी शोकसभा

कसया/कुशीनगर। बुद्ध स्थली स्थित लीन्ह – सन – वियतनाम चाइनीज बुद्धिस्ट टेम्पल की प्रबन्धक 77 वर्षीय भिक्षुणी टीएन ट्री थु आन के निधन पर लीन्ह – सन – सन बुद्धिस्ट इंटरमीडिएट कालेज में एक शोक सभा कर उन्हें भवभिनि श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

विद्यालय के प्रबन्धक दिनेश कुमार की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में भिक्षुणी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प चढ़ाकर भिक्षुओं व शिक्षकों ने अपनी श्रद्धांजलि दी। वियतनाम मूल की भिक्षुणी ट्री थु आन का अमेरिका के कैल्फोर्निया में 14 मार्च को निधन हो गया था। वह दो माह पूर्व इलाज के लिए लुम्बनी से अमेरिका गयीं थी। वर्ष 1989 से उन्होंने कुशीनगर क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में काफी योगदान दिया और बौद्ध धर्म की शिक्षाओं को पूरे विश्व मे प्रसारित किया।

इस दौरान प्रधानचार्य राजेश कुमार सिंह, देवेंन्द्र सिंह, मैनेजर सिंह, साक्षी पाण्डेय, अनिल प्रसाद, इंद्र मोहन वर्मा, संजय सिंह, रामायण यादव, अंकुर चक्रवर्ती के अलावे बौद्ध भिक्षुओं ने शोक व्यक्त किया है। भिक्षुणी के निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिये भिक्षुओं ने शांति पाठ किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking