कसया/कुशीनगर। ठेकेदार संघ कुशीनगर द्वारा लोकनिर्माण विभाग में कराए गए कार्यों के भुगतान को लेकर एक अधिशासी अभियंता प्रांतीय खण्ड कार्यालय पर बेमियादी धरना जारी रखा और चेतावनी दिया कि जबतक भुगतान नहीं होगा तबतक धरना चलता रहेगा।
पूर्व सूचना के अनुसार धरने के दूसरे दिन गुरुवार को ठेकेदार संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार तिवारी व महामन्त्री अशोक कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता कसया को पत्रक सौंपा। ठीकेदारों ने मांग किया कि माह अक्टूबर में प्रधानमंत्री योजना के तहत कराए गए कार्यों का भुगतान कराया जाय। विभागीय लापरवाही के वजह से 31 मार्च 2022 को कालातीत धन को वापस मंगा कर भुगतान कराया जाय। माह जनवरी के लंबित निविदाओं का अनुबंध शीघ्र गठित किया जाय। धन आबंटन के पत्र की छाया प्रति नोटिस बोर्ड पर चिपकाया जाय। ठीकेदारों ने चेतावनी दिया कि मांग नहीं माने जाने तक धरना जारी रहेगा।
इस दौरान ठीकेदार धनंजय तिवारी, रमाकांत राव, रामेश्वर सिंह, बैजनाथ यादव, पप्पू वर्मा, सिपाही लाल, कवींद्र पाण्डेय, बृजमान गुप्ता, राजेन्द्र जायसवाल, शैलेन्द्र जायसवाल, मनोज सिंह, गया सिंह, गिरजेश सिंह, जेपी राव, दीपक राय, संजय राय, सुनील पाण्डेय, संजय ओझा, परमात्मा पाण्डेय, उमेश चौरसिया, रजनीश तिवारी, सत्येंद्र राव आदि धरने में शामिल रहे।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…