News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मजदूर दिवस पर माकपा ने की निजीकरण रोकने की मांग

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 1, 2022  |  5:18 PM

421 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मजदूर दिवस पर माकपा ने की निजीकरण रोकने की मांग

कसया/कुशीनगर। मजदूर दिवस के अवसर पर नगर के गांधी चौक के समीप लेबर अड्डे पर पहुंचकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के कार्यकर्ताओं ने मजदूरों को आज के दिवस के महत्व को बताते हुए मजदूरों के हक में नीतियां बनाने व मजदूरों का उत्पीड़न रोकने की मांग की।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

पार्टी के जिला सचिव का. अयोध्या लाल श्रीवास्तव ने मजदूर दिवस की ऐतिहासिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सन 1856 में मजदूरों ने अपने हक के लिए एकजुटता को लेकर पहल की और दुनिया के मजदूरों ने आठ घण्टे काम, आठ घण्टे आराम और आठ घण्टे परिवार के लिए मांग की और समर्थन में व्यापक हड़ताल कर दी। इससे सरकार, मिल मालिकों के गुस्सा बढ़ गया। पुलिस की बड़ी करवाई में सैकड़ों मजदूर शाहीद हुए। इससे दुनिया के सरकारों को नई नीतियां मजदूरों के हक में बनानी पड़ी। माकपा ने 1 मई को सार्वजनिक छुट्टी करने, निजीकरण रोकने, मिल मालिकों व पुलिस का उत्पीड़न रोकने, ठेका प्रथा खत्म करने, मजदूर विरोधी नया कानून वापस लेने, न्यूनतम मजदूरी 25000 रुपये महीने आदि मांगे की।

इस दौरान का. दुर्गा यादव, का. विजय कुमार श्रीवास्तव, का. दल्लू यादव, का. इदरीश, का. राघवेंद्र सिंह, का. रामेश्वर सिंह, का. रामनरेश यादव, का. गेंदा सिंह, का. जवाहर शर्मा, का. शंकर प्रसाद, का. कैलाश गिरी, बेचू गुप्ता, का. केदार सिंह, महमूद, का. पवन कुमार, का. राम बहाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking