News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Crime News/कुशीनगर: पशु तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़; गोली लगने से घायल बदमाश समेत तीन गिरफ्तार, ,एक फरार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 2, 2022  |  9:02 AM

1,904 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Crime News/कुशीनगर: पशु तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़; गोली लगने से घायल बदमाश समेत तीन गिरफ्तार, ,एक फरार WhatsApp
Responsive image

Kushinagar Cattle Smugglers: कुशीनगर जिले के तरयासुजान पुलिस व स्वाट टीम के हत्थे उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लग गई जब मुठभेड़ में एक पशु तस्कार घायल हो गया और दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन एक मौक़े से फरार हो गया। घायल पशु तस्कर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मौके से पुलिस ने 22 गोवंश और तमंचा कारतूस आदि भी बरामद किया है।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

जारी है पुलिस का अभियान

अपराध और अपराधियों के विरुद्ध लगातार पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल द्वारा चलाई जा रही अभियान के अमिली जमा पहनाने के आतुर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी मय टीम स्वाट टीम के साथ कस्बा तमकुही में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तिबन्धित गो बंश की एक खेप तस्करो द्वारा राष्ट्रीय राज मार्ग के रास्ते बिहार को ले जाने वाले है असलहे से लैस हैं।

सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम बनवरिया पेट्रोल पम्प के पास गडबन्दी कर बताये गये ट्रक की आने की प्रतिक्षा करने लगे तबतक ट्रक दिखाई दिया, ट्रक चालक द्वारा पुलिस टीम को देखकर ट्रक खड़ा कर गन्ना के खेत के तरफ भागने लगे,वही पुलिस टीम पीछे लगी रही, वही गन्ने के खेत मे से पुलिस टीम पर तस्कर द्वारा फायर झोंका गया,लेकिन बचते हुए जबाबी कार्यवाई में एक पशु तस्कर सबरे आलम पुत्र सदरे आलम निवासी गोबरहा थाना खुटहन जिला जौनपुर उम्र 23 वर्ष की पैर में गोली लगी ,जो घायल हो गया। वही उसके दो साथी ट्रक चालक अजय पुत्र सुभाष निवासी कोठवा थाना अहिरोला जनपद आजमगढ़,मोहमद साहिल पुत्र इरफान निवासी पीठापुर थाना अहिरोला जिला आजमगढ़ को पुलिस टीम ने दबोच लिया,लेकिन उसका एक साथी भागने में सफल रहा। घायल पशु तस्कर को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है,जिसका इलाज शुरू है।

पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल ने बोला: पशु तस्करी पर प्रभावी अंकुश कायम करने के लिये जिले की पुलिस लगतार प्रयासरत है। जिसका उदाहरण है की लगतार पशु तस्करों की कमर तोड़ी जा रही है। किसी कीमत पर अबैध कारोबार नही होने दिया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking