खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने बहन के घर रिश्तेदारी में आयी एक किशोरी से दो युवकों द्वारा गैंग रेप की सूचना पर हरकत में आयी खड्डा पुलिस अज्ञात युवकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर किशोरी को महिला पुलिस की अभिरक्षा में लेकर मेडिकल चेकअप के लिए बुधवार को अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों को चिन्हित कर दविश की कार्रवाई तेज कर दी है।
बताते चले कि महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी अपने जीजा के घर रिश्तेदारी में खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में आयी थी। मंगलवार की रात पीड़िता के पिता ने खड्डा पुलिस को सौंपे तहरीर में कहा है कि उसकी बेटी गांव के ही एक किशोरी के साथ सरेह में गयी थी। जहां मुंह बांधे दो युवकों ने उसको पकड़ लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जबकी दूसरी किशोरी आरोपियों के पकड़ से भागकर घर वालों को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात दो आरोपितों के विरुद्ध केस दर्ज कर ली है। पीड़िता व उसके साथ गयी दूसरी किशोरी के द्वारा बताये गये बयान के आधार पर पुलिस आरोपितों की पहचान कर गांव में लगातार दबिश दे रही है।
इस सम्बंध में एसएचओ धनवीर सिंह का कहना है कि आरोपितों की तलाश की जा रही है। आरोपित बहुत जल्दी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…