News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Crime News/कुशीनगर: दुकान में ही सराफा व्यवसायी की गला रेतकर हत्या, पढ़े पूरी खबर!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 7, 2022  |  8:53 PM

2,443 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Crime News/कुशीनगर: दुकान में ही सराफा व्यवसायी की गला रेतकर हत्या, पढ़े पूरी खबर! WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। कुशीनगर जनपद के पटहेरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत फाजिलनगर क्षेत्र के बघौच रोड पर नरायनपुर कोठी गांव के पास स्थित सराफा कारोबारी की किसी अज्ञात द्वारा गला रेत कर हत्या कर दी गयी है। घटना के बाद मौके पर पहुची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है, तो वही मौके पर पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल ने पहुंच कर घटना की जायजा लियाऔर मामले का खुलासा जल्द से जल्द करने का आदेश व निर्देश दिया l

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

मिली जानकारी के अनुसार देवरिया जनपद के सदर कोतवाली के रामगुलाम टोला निवासी जयराम वर्मा उम्र 50 वर्ष पटहेरवा थाना क्षेत्र के बघौच रोड पर नारायपुर कोठी में सराफा की दुकान है । लोगों के बताने के अनुसार जयराम रात्रि में दुकान में ही सोते थे और रोज सुबह लगभग सात बजे दुकान खोल देते थे लेकिन मंगलवार की सुबह 9 बजे तक जब दुकान नहीं खुली तो आसपास के दुकानदार उनके दुकान पर पंहुच कर देखा कि दुकान में ताला खुला हुआ है,तथा दुकान के अन्दर किसी प्रकार की आवाज नहीं सुनाई दे रहा है। इसके बाद जब लोगों ने शटर उठाया तो अंदर उनकी खून से लतपथ लाश पड़ी थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सुचना पुलिस को दी।लोगो ने यह भी जानकारी दी कि सोमवार रात में भी वह दुकान के बाहर ही चारपायी पर सोये थे। संभावना जताई जा रही है की रात्रि में बदमाशों ने उनको जगा कर दुकान खोलवाया होगा और दुकान के अंदर ले जाकर गला रेत दिया होगा। व्यापारी संगठनों ने मामले की जल्द खुलासे की मांग की है l

इस संबंध में थानाध्यक्ष पटहेरवा अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। मौके पर डॉग स्क्वाड व फोरेंसिक बुलायी गयी है,जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा। 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking