News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Crime News/कुशीनगर: सीएसपी सेंटर पर काम कर रहे युवक को अज्ञात बदमाशों ने मारा चाकू, सात लाख रुपया भी लेकर फरार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 20, 2022  |  9:38 PM

2,637 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Crime News/कुशीनगर: सीएसपी सेंटर पर काम कर रहे युवक को अज्ञात बदमाशों ने मारा चाकू, सात लाख रुपया भी लेकर फरार

कुशीनगर । देर शाम अज्ञात बदमाशों ने तमकुहीराज – सिसवा मार्ग पर एक सीएसपी पर काम करने वाले युवक को चाकू से प्रहार कर उसके पास मौजूद रकम लूट कर फरार हो गये। घटना सोमवार की देरशाम की बताई जा रही है।

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

मिल रही जानकारी के मुताबिक तरयासुजान थाना क्षेत्र के तमकुहीराज -सिसवा मार्ग पर गोपालपुर बाजार के आसपास सिसवा बाजार में स्थित एक सीएसपी सेंटर पर काम करने वाले युवक अरविंद पटेल निवासी दनियाडी आज देर शाम पीएनबी तमकुहीरोड से सात लाख 5 हजार रुपया लेकर अपने सिसवा नाहर स्थित सीएसपी सेंटर पर लौट रहा था कि बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उसके पेट मे चाकू मारकर उसे घायल कर दिया और पैसे से भरा बैग लूटकर फरार हो गये।

मौके पर पहुँची मुकामी पुलिस उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज ले गई, जहाँ वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। कितनी रकम की लूट हुई है, यह स्पष्ट किसी जबाबदार द्वारा नही किया गया है।

घटना की समुचित जानकारी के लिये प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान के मोबाइल पर सम्पर्क किया गया,घण्टी बजी फिर काल रिसिब नही हुआ। फिर क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के सीयूजी पर घटना के बिषय में जानकारी करने का प्रयास किया गया,लेकिन घण्टी बजी फिर फोन नही उठा। जिससे उचित और समुचित जानकारियों का अभाव रहा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking