कुशीनगर । तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के मिलन चौराहा व जमुआन नहर पुल के बीच कसया-तमकुहीरोड मार्ग पर शनिवार की सायं सात बजे किसी वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार युवक बुरी तरह घायल होकर बेहोश हो गया। पुलिस उसे अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की शिनाख्त पीलीभीत जनपद के निवासी के रुप में हुई। वह फेरी लगाकर चूड़ी बेचता था। पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी है।
पीलीभीत जनपद के बिसलपुर थानाक्षेत्र के पहाड़गंज का रहने वाला 35 वर्षीय पटवारी पुत्र मट्टू अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ तीन माह पूर्व तमकुहीराज में आया। वह किराए के मकान में रहता था व साइकिल से गांव में घूमकर चूड़ी कंगन बेचता था।
शनिवार को वह साइकिल से बरवाराजापाकड़ की तरफ चूड़ी बेचने आया था। शाम को चूड़ी बेचकर वापस जा रहा था कि अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने ऐंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे लेकर सेवरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गई जहां चिकित्सकों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। तुर्कपट्टी पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी है।
हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…
तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…