कुशीनगर। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आज शुक्रवार को कुशीनगर में भगवान बुद्ध के दर्शन, चीवर दान, नवनिर्मित कसाडा कार्यालय भवन का लोकार्पण आदि कार्यक्रम संपन्न करने के पश्चात निर्धारित कार्यक्रम में भाग लेने के लिये जिला मुख्यालय रविन्द्रनगर धूस पहुंचे l उपमुख्यमंत्री श्री पाठक ने जिला मुख्यालय पहुंच कर सबसे पहले मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा किया तथा अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं उसका प्राथमिकता के आधार पर उसे समय पर पूरा किया जाए। कार्यों में गुणवत्ता का ख्याल रखा जाए। समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने संयुक्त जिला चिकित्सालय में लगे हेल्थ एटीएम का उद्घाटन किया।
इस दौरान सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री देवी, यूपी एग्रो के चेयरमैन जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा, बीज निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, विधायक पीएम पाठक, मोहन वर्मा ,मनीष जायसवाल विवेकानंद पांडे, सुरेंद्र सिंह कुशवाहा , विनय प्रकाश गोंड़, जिलाधिकारी एसराज लिंगम, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ,अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, एएसपी रितेश कुमार सिंह, सीएमओ डॉ सुरेश पटेरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र , जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल , सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम पांडे, नप अध्यक्ष पड़रौना विनय जयसवाल, सीएमएस, सहित जनपद स्तरीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…