रामकोला/कुशीनगर । पडरौना के डॉक्टर बलराम मणि त्रिपाठी द्वारा समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आइआरजीएस) में किए गए शिकायत के बाद डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को रामकोला पहुंची और छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कसया रोड स्थित गायत्री डेंटल क्लीनिक और कोलकाता डेंटल क्लिनिक को सील की।
डिप्टी सीएमओ डा0 आर0 के0 गुप्ता ने बताया कि छापेमारी के दौरान
रेलवे ढ़ाला रोड स्थित शिवम डेंटल क्लीनिक और सीटी डेंटल क्लिनिक बंद मिला। पूछने पर अगल- बगल के लोगों ने बताया कि ये दोनों दुकानें दो-तीन दिन से बंद चल रही हैं। गायत्री डेंटल क्लीनिक और कोलकाता डेंटल क्लिनिक के पास रजिस्ट्रेशन और चिकित्सक न होने के कारण सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अग्रिम कार्यवाही हेतु उच्च अधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित कर दी जायेगी। छापेमारी के दौरान रामकोला के सीएचसी प्रभारी डॉक्टर शेष कुमार विश्वकर्मा, विनीत सिंह, विनय सिंह मौजूद रहे।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…