News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने एमएलसी मतदान में मताधिकार का प्रयोग करने की किया अपील

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jan 28, 2023  |  5:10 PM

659 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने एमएलसी मतदान में मताधिकार का प्रयोग करने की किया अपील
  • बोनाफाइड मतदाताओं को मताधिकार हेतु विशेष आकस्मिक अवकाश किया गया है स्वीकृत
  • मतदाताओं को सिद्ध करना होगा अपनी पहचान-दिए गए हैं विकल्प

कुशीनगर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवीदयाल वर्मा ने आमजन को सूचित किया है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का द्विवार्षिक निर्वाचन-2023 कार्यक्रम नियत किया गया है। नियत कार्यक्रमानुसार दिनांक 30 जनवरी, 2023 को पूर्वाहन 8.00 बजे से सायं 4.00 बजे तक जनपद में मतदान सम्पन्न होगा।ads

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा दिये गए निर्देश के क्रम में जनपद में उत्तर प्रदेश राज्य के जो कर्मचारी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के बोनाफाइड मतदाता है, को मताधिकार के प्रयोग हेतु मतदान दिवस दिनांक 30-01-2023 को विशेष आकस्मिक अवकाश स्वीकृत किया गया है।

उन्होंने बताया कि गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन-2023 के मतदान दिवस दिनांक 30-01-2023 को अपनी पहचान सिद्ध करने के लिए मत देने से पूर्व अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। ऐसे निर्वाचक जो अपना निर्वाचन फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते है, उन्हें अपनी पहचान के लिए आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेन्स, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, राज्य / केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्थानीय निकाय या अन्य निजी औद्योगिक घरानों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किये गये सेवा पहचान पत्र, सांसदों / विधायकों / पार्षदों को जारी किये गए सरकारी पहचान पत्र, शैक्षिक संस्थाओं, जिनमें सम्बन्धित शिक्षक / स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचक नियोजित हो, द्वारा जारी सेवा पहचान पत्र, विश्वविद्याय द्वारा जारी डिग्री / डिप्लोमा का मूल प्रमाण-पत्र, सूक्ष्म प्राधिकारी द्वारा दिव्यांगता सम्बन्धी मूल प्रमाण-पत्र और यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं प्राधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार का पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है।ads

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद में गोरखपुर – फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से अपील किया है कि दिनांक 30-01-2023 को प्रातः 8.00 बजे से सायं 4.00 बजे के मध्य अपने मतदेय स्थलों पर उपस्थित होकर मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।ads

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking