कुशीनगर। पडरौना विकास खंड के संविलयन विद्यालय बसडीला मे शुक्रवार को अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए बीईओ पंकज सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को निपुण बनाने के लिए योजना का क्रियान्वयन जारी है। उन्होने उपस्थित अभिभावकों से उनके पाल्यों के शत प्रतिशत नांमाकन, उपस्थिति व ठहराव के लिए अपील की। डीबीटी योजना व निपुण भारत अभियान पर विस्तृत चर्चाकर इनकी सफलता हेतु सहयोग की बात कही। बैठक में आपरेशन कायाकल्प, शारदा योजना, समर्थ योजना व विद्यालय प्रबंध समिति पर चर्चा की गई। विद्यालय में बेहतर शैक्षिक वातावरण हेतु सुझाव मांगा गया।
इस दौरान जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री श्रीनिवास शर्मा, राहुल सिंह, सुनील मद्धेशिया श्वेतांगी शर्मा, रागिनी सिंह, पिंकी, धर्मेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…