News Addaa WhatsApp Group

दुदही: नवनिर्माण के लिए मुसहर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

सुनील नीलम

Reported By:

Jul 14, 2023  |  4:35 PM

40 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दुदही: नवनिर्माण के लिए मुसहर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
कुशीनगर। दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत मठिया भोकरिया चाफ नहर पर मौजूद पुलिया टूट जाने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पुलिया के नवनिर्माण की मांग की।
उक्त ग्राम पंचायत के मुसहरी टोला के उत्तर से नहर बहती है। नहर की खुदाई के समय पुलिया का निर्माण हुआ। करीब बीस वर्ष पूर्व पुलिया का रेलिंग टूट गया। अब पुलिया के छत में एक बड़ा होल हो गया है। इससे  मुसहर बस्ती सहित गांव के किसानों को खतरे की आशंका के बीच आना जाना पड़ता है। पृथ्वीपुर व कतौरा जाने के लिए भी ग्रामीण इसी पुलिया का प्रयोग करते हैं। पुलिया के टूट जाने से लोग धर्मपुर पर्वत या रामगढ़ के पास बनी पुलिया होकर जाते हैं।
क्षेत्र पंचायत सदस्य जवाहिर प्रसाद के नेतृत्व मे क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीराम  गोंड़ उर्फ मुलायम, राजकुमार, रामदुलार, राकेश, सुग्रीम , कपिल देव, धर्मदेव, कुंदन, बिहारी,  जगरनाथ, घुरहू, कौशल्या, मिथली, समरजिया, कलावती, गीता, संजय आदि ग्रामीणों ने तत्काल नई पुलिया बनाए जाने की मांग की है।

आज की हॉट खबर- रास्ते में गिरी ट्रक की नंबर प्लेट, दुरुपयोग की आशंका...

संबंधित खबरें
“काकोरॉच प्रकरण” पर गरजे भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू, बोले- देश विरोधी साजिशें कभी नहीं होंगी कामयाब
“काकोरॉच प्रकरण” पर गरजे भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू, बोले- देश विरोधी साजिशें कभी नहीं होंगी कामयाब

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर चर्चित “काकोरॉच प्रकरण” को लेकर भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू…

रास्ते में गिरी ट्रक की नंबर प्लेट, दुरुपयोग की आशंका पर मालिक पहुंचा थाने
रास्ते में गिरी ट्रक की नंबर प्लेट, दुरुपयोग की आशंका पर मालिक पहुंचा थाने

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के मुकुन्दपुर निवासी एक ट्रक मालिक ने अपने वाहन की…

थाना समाधान दिवस में दो मामले का निस्तारण 
थाना समाधान दिवस में दो मामले का निस्तारण 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…

तमकुहीराज : आमजनों से सीधा संवाद,सड़क से होटल तक चला ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान
तमकुहीराज : आमजनों से सीधा संवाद,सड़क से होटल तक चला ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान

कुशीनगर । आगामी त्योहारों, बढ़ती आवाजाही और कानून-व्यवस्था को लेकर जनपद की पुलिस लगातार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking