हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर की मासिक महाआरती पंडित जमुना प्रसाद गुजराती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में संपन्न हुई।
इस महाआरती में जिले भर के सैकड़ों मां भक्त उपस्थित होकर मां की ऊर्जा को प्राप्त किए ,यह क्रम परमहंस योगीराज श्री शक्ति पुत्र महाराज के निर्देशन में हर जिले में महीने में एक बार जिलास्तरीय क्रम में कराए जाते है ,उसी कड़ी के साथ भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों के द्वारा गांव शहर में जाकर निस्वार्थ भाव से लोगो के घर में आरती, 5 घंटे के तथा 24 घंटे का क्रम समाज कल्याण के लिए किया जाता है। इस संगठन का मूल उद्देश्य है कराहती हुई मानवता की रक्षा,धर्म रक्षा तथा राष्ट्र रक्षा करते हुए समाज को तीन बुराइयां नशा, मांस तथा चरित्रहीनता दूर करना है। उक्त उद्गार भारतीय शक्ति चेतना पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता उमेश सिंह ने कहा , पार्टी के जिलाध्यक्ष राणा प्रताप ने कहा कि आज देश में बहु बेटी सुरक्षित नहीं इसका मूल कारण नशा है नशामुक्त भारत होना चाहिए।इस दौरान संगठन के अजय सिंह, मनोज मद्धेशिय विनय सिंह, कमलेश सिंह ,विद्यासागर सिंह, मीरा राय,हेमंत मोदनवाल, राम आशीष विश्वकर्मा व अन्य मां भक्त उपस्थित रहे।
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…
कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही…