News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर जिलाधिकारी ने आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर जताया शोक, आर्थिक सहायता का दिया आश्वासन

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 17, 2023  |  8:06 PM

184 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर जिलाधिकारी ने आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर जताया शोक, आर्थिक सहायता का दिया आश्वासन WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा सी.एच.सी. कप्तानगंज पर पहुंचकर जनपद में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की । सीएचसी कप्तानगंज पर मृतकों को देखा एवं मृतक के परिजनों से मिलकर संवाद भी किया। उन्होंने बताया कि अभी तक जनपद में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मृत्यु हुई है तथा एक घायल है एवं घायल व्यक्ति का समुचित उपचार कराया जा रहा है तथा मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता शासन के निर्देश के क्रम में प्रदान की जा रही है । हमारा पूरा प्रयास है कि शोक संतप्त परिजनों को अधिक से अधिक सहायता प्रदान की जाए ।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

जिलाधिकारी ने आपदा से घायल हुए लोगों को उपचार कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित लोगों को सहायता जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी।

सीएचसी कप्तानगंज पर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, उपजिलाधिकारी पडरौना, तहसीलदार पडरौना, तहसीलदार कप्तानगंज, एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी और चिकित्सक उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking