कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम द्वारा आज पावनागर पर्यटन स्थल का निरीक्षण किया गया। उन्होनें पावनागर स्थित मंदिर, सड़क, सरोवर, चिल्ड्रेन पार्क आदि का निरीक्षण किया।
इस क्रम में उन्होंने मंदिर की सफाई व्यवस्था, मंदिर के पास वाली सड़क के सौंदर्यीकरण आदि हेतु उप जिलाधिकारी कसया गोपाल शर्मा को निर्देशित किया। उन्होंने पर्यटकों हेतु मूलभूत सुविधाएं पर्यटन स्थल पर उपलब्ध होने की बात की तथा पर्यटन स्थल पर अवस्थित सरोवर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने लाइफ जैकेट की उपलब्धता, सरोवर की गहराई के संदर्भ में भी पूछताछ की । उन्होंने कहा की पर्यटकों की सुरक्षा का ख्याल रखा जाए। हर प्रकार के सुरक्षात्मक उपायों में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था भी उपलब्ध कराए जाने की बात की। पर्यटकों को पर्यटन स्थल के बारे में पर्याप्त सूचना प्रदान किए जाने हेतु संबंधित सूचना बोर्ड भी लगाए जाने कि उन्होंने बात की। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कसया गोपाल शर्मा, मंदिर के भंते गण आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…