कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम द्वारा आगामी स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के मद्देनजर आज शहीद स्मारक सेवरही का निरीक्षण किया गया।
शहीद स्मारक का निरीक्षण करते हुए उन्होंने बताया यह स्थल जनपद का एक महत्वपूर्ण स्थल है। वहां उन्होंने सफाई व सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए। शहीद स्थल पर 15 अगस्त को झंडारोहण के भी निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। विदित हो कि शहीद स्मारक स्थल सेवरही पर 11 शहीदो के नाम अंकित है जिनकी स्वतंत्रता संग्राम में महती भूमिका रही थी। इस स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का भी आगमन हो चुका है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी तमकुही राज व्यास नारायण, अधिशासी अभियंता सेवरही आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…
रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…
कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…
कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…