कुशीनगर | लगातार हो रही बारिश के बीच जनपद के सक्रिय जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने अमवा खास तथा लक्ष्मीपुर तटबंध का निरीक्षण किया। लगातार बारिश के मद्देनजर नारायणी नदी जलस्तर में वृद्धि के कारण बाढ़ की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी ने तटबंधों की वर्तमान स्थिति का जायजा भौतिक रूप से वहां उपस्थित रहकर लिया। इस क्रम में जिलाधिकारी ने आज अमवा खास तटबंध के 0.800 किलोमीटर पर बने हुए स्पर का भी निरीक्षण किया। वहां मौजूद अधिकारियों से जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने निर्माण कार्यो के स्टोर स्थल के बारे में भी पूछा। बंधे पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए लगाए हुए बोरी ऐवं बोल्डर को भी भौतिक रूप से उपस्थित होकर उन्होंने देखा। इस क्रम में संबंधित अधिकारियों से कटान के संबंध में भी उन्होंने जानकारी ली।
इसके साथ ही उन्होंने बाढ़ से बचाव के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली।
डीएम ने बाढ़ खंड के अधिकारियों को निर्देश दिया कि संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थानों पर विशेष रूप से नजर रखें। इसके साथ ही उन्होंने बंधों के रख रखाव व तैयारियों के बारे में जानकारी ली। कहा कि बारिश शुरू हो गई है, ऐसे में सतर्कता बरतने की जरूरत है। बाढ़ से बचाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उसके बाद डीएम सीधे लक्ष्मीपुर बांध पर पहुचे जहाँ किमी 8.6 से किमी 0.9 तक डेंजर पॉइंट है जहाँ नदी का काफी दबाव है डीएम ने अधिकारियो को सख्त हिदायत देते हुए हर पॉइंट पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया इस दौरान उप जिलाधिकारी तमकुही राज ए0 आर0 फ़ारुखी, अधिशासी अभियंता बाढ़ महेश कुमार सिंह, जेई बीपी सिंह, एसओ सुरेशचन्द्र राव आदि लोग उपस्थित थे।
कुशीनगर/हाटा । कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया के लाला…
तहसील सभागार में आयोजित हुई बैठक खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में बुधवार को…
कुशीनगर। जिले के सेवरही थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान डीजे पर गाना…
सुकरौली/कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र केअंतर्गत पड़री ग्राम सभा में एक ईंट-भट्ठे के पास झाड़ियों…