News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: आकाशीय बिजली से बचाव के लिए डाउनलोड करें दामिनी एप, 15 मिनट पहले मिलेगी चेतावनी….सचेत एप बताएगा मौसम का हाल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 20, 2023  |  2:21 PM

895 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आकाशीय बिजली से बचाव के लिए डाउनलोड करें दामिनी एप, 15 मिनट पहले मिलेगी चेतावनी….सचेत एप बताएगा मौसम का हाल WhatsApp
Responsive image
  • सचेत एप हर घण्टे व अगले दिन के मौसम का बताएगा पूर्वानुमान
  • दामिनी एप 20 की0मी0 की रेंज में विजली गिरने का देता है एलर्ट

कुशीनगर। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा० ) / जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, कुशीनगर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, देवी दयाल वर्मा ने बताया कि आपदा जोखिम न्यूनीकरण के राष्ट्रीय मंच (NPDRR) के तृतीय सम्मेलन, मार्च 2023 में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए), भारत सरकार द्वारा किसी भी आपदा की पूर्व सूचना देने हेतु सचेत (Sachet) मोबाइल एप का विमोचन किया गया है। इस सचेत (Sachet) मोबाइल ऐप के माध्यम से आप अपने स्थानीय मौसम, तापमान, वर्षा, भूकंप की तीव्रता, प्रदूषण का स्तर, वज्रपात का अलर्ट तथा विभिन्न प्रकार की आपदाओं में क्या करें, क्या ना करें आदि के बारे में पता लगाया जा सकता हैं। यह सचेत (Sachet) मोबाइल ऐप विभिन्न प्रकार की आपदाओं के न्यूनिकरण में उपयोगी सिद्ध होगी, वहीं दामिनी मोबाइल ऐप से 20 किमी की रेंज में आकाशीय बिजली गिरने से 15 मिनट पहले एर्लट दे देता है। जनहित की सेवा में जिला प्रशासन / जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कुशीनगर जनपद की समस्त जन-मानस से अपने अपने मोबाइल में सचेत (Sachet), एवं दामिनी मोबाइल ऐप को आपदाओं के न्यूनिकरण करने के उद्देश्य से डाउनलोड करने की अपील किया है।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

जिला आपदा विशेषज्ञ, रवि प्रताप राय ने बताया कि सचेत (Sachet) एवं दामिनी मोबाइल ऐप को गूगल प्ले स्टोर (Google Play stor) और Apple एप स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। जिला आपदा प्रबंधन प्रधिकरण के विशेषज्ञ के अनुसार सचेत (Sachet) एप हर घटें मौसम का हाल और अगले दिन का पूर्वानुमान भी बताएगा। इसमें एयर क्वालिटी इंडेक्स के माध्यम से वायु प्रदूषक तत्वों की मात्रा भी पता चलेगी। प्राकृतिक आपदाओं से समय रहते बचने के लिए यह बहुत उपयोगी होने के साथ-साथ आपदा के संबंध में सटीक जानकारी उपलब्ध कराता है इसका प्रयोग कर आम नागरिक अपने क्षेत्र में संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे से पूर्व में ही अवगत हो सकते हैं। हिन्दी अंग्रेजी समेत आठ भाषाओं में जानकारी देने वाला यह एप प्राकृतिक आपदाओं से बचाता है बल्कि इसका प्रयोग किसान बंधु फसलों को काटने बोने व खाद के प्रयोग करने के पहले कर सकते हैं, किसी कार्यक्रम के आयोजन तिथि को मौसम कैसा रहेगा या किसी स्थान की यात्रा के समय मौसम कैसा रहेगा यह ऐप के माध्यम से जाना जा सकता है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking