News Addaa WhatsApp Group Join करें

शाकाहारी रहने से मानव शरीर निरोग रहता है- सतीशचंद

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

May 1, 2026  |  5:58 PM

64 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शाकाहारी रहने से मानव शरीर निरोग रहता है- सतीशचंद

कुशीनगर । इस संसार में मानव जीवन को परमात्मा ने शाकाहारी बनाया है इसीलिए शाकाहारी होने से मानव शरीर निरोग होता है।मानव जीवन अमोलक है कई जन्मों के पुण्य फल प्राप्त होने पर ही मनुष्य का जन्म प्राप्त हो पाता है।

आपके लिए और..- 125cc सेगमेंट में हीरो का बड़ा दांव, सलेमगढ़ में लॉन्च...

उक्त बातें विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम अथरहा में जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय उपदेशक सतीशचंद साहब ने कहा। आगे कहा कि रामायण में लिखा है बड़े भाग्य मानुष तन पावा, सूर दुर्लभ सदग्रन्थ ही गावा। अर्थात यह मानव जीवन बहुत ही भाग्य से मिलता है और यह देवताओं को भी दुर्लभ है ऐसा ग्रंथो में भी लिखा है। और इस मनुष्य जीवन में सत्संग प्रवचन की अपार महिमा होती है । मानव जीवन के कल्याण हेतु समय समय पर सतगुरु का अवतरण होता है और समरथ गुरु ही जीवात्मा के कल्याण का भेद बताते हैं। सच्चे सतगुरु नामदान देकर जीवों को जीते जी परात्मा से मिलने का राह बताते हैं। और सुमिरन भजन कराकर जीवात्मा का कल्याण करते हैं।

आगे कहा कि सभ्यता अंग्रेजी विज्ञान पढ़ने मात्र से नहीं अंडा, मछली, मांस व शराब का सेवन छोड़कर शाकाहारी बनने से और नशा मुक्त होने से आएगी। सत्संग में उपस्थित सभी जनमानस से शाकाहारी और नशा मुक्त रहने का आग्रह किया गया। आगे मथुरा आश्रम पर 17 मई से 21 मई तक होने वाले गुरु महराज के पावन भण्डारा कार्यक्रम में अधिक से अधिक सतसंगियों को अपने साथ एक नये व्यक्ति को लेकर आने का आग्रह किया।

इस दौरान मथौली नपं अध्यक्ष नवरंग सिंह , श्रीराम कुशवाहा, सोहनलाल गुप्ता, मृतुन्जय राय, रामप्रताप , शैलेन्द्र सिंह, मनीष सिंह, रंगी शर्मा, श्रीराम शर्मा, जिला पंचायत प्रत्याशी राजू कुशवाहा, अनिरुद्ध सिंह, अजय पटेल, मोहित कुशवाहा, विवेक कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, सतेन्द्र कुशवाहा, हीरालाल कुशवाहा, अवनीश कुशवाहा, गोरख गुप्ता, रंगलाल सिंह, जयकुमार राव उर्फ़ नन्हे बाबू, रामअशीष सिंह, रामकृपाल वर्मा, विवेक मौर्या, रामाश्रय चौहान, मदन यादव, सुदामा कुशवाहा, नंदू वर्मा, सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
धूम धाम से निकला मुहर्रम का जुलुस, कर्बला पर रहा मेले जैसा माहौल
धूम धाम से निकला मुहर्रम का जुलुस, कर्बला पर रहा मेले जैसा माहौल

बोदरवार,कुशीनगर : स्थानीय क्षेत्र के गावों में धूम धाम से मुहर्रम के जुलुस को…

125cc सेगमेंट में हीरो का बड़ा दांव, सलेमगढ़ में लॉन्च हुई नई Super Splendor XTEC 2.0
125cc सेगमेंट में हीरो का बड़ा दांव, सलेमगढ़ में लॉन्च हुई नई Super Splendor XTEC 2.0

सलेमगढ़, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित सलेमगढ़ के यश ऑटोमोबाइल्स में शुक्रवार को…

नीलगाय के हमले में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस
नीलगाय के हमले में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

हाटा, कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव सकरौली निवासी 55 वर्षीय मदन साहनी…

सेलमगढ़ ओवरब्रिज कट के पास डीसीएम की टक्कर, आइसक्रीम विक्रेता घायल
सेलमगढ़ ओवरब्रिज कट के पास डीसीएम की टक्कर, आइसक्रीम विक्रेता घायल

कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेलमगढ़ स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पश्चिमी कट के समीप…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking