पडरौना/कुशीनगर । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट से जुड़े शिक्षकों ने शनिवार को भारी संख्या में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के समक्ष जिलाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे की अध्यक्षता में धरना दिया। धरने का संचालन जिलामंत्री गोविंद प्रसाद वर्मा ने किया। धरने के पश्चात मुख्यमंत्री को संबोधित 16 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि विजय राय को सौंपा गया।
धरने को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष एवं शिक्षक एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के प्रतिनिधि ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि शिक्षकों को जो भी उपलब्धियां मिली हैं वह ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में संघर्षों की बदौलत ही मिली हैं। एकजुटता से ही समस्याओं का समाधान सम्भव है। जिलाध्यक्ष दूबे ने कहा कि पुरानी पेंशन कोई भीख नहीं बल्कि कर्मचारियों का अधिकार है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में यह कहा था। 28 मार्च 2005 के पूर्व के विज्ञापन के आधार पर नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन देना स्वागतयोग्य है। सरकार को सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करना चाहिए। जिलामंत्री गोविंद प्रसाद वर्मा ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद शिक्षकों को सेवा सुरक्षा मिली थी। वह खतरे में पड़ गई है।
सरकार धारा 18 व 21 को शीघ्र बहाल करे। उपाध्यक्ष अमित नाथ तिवारी ने कहा कि लम्बे समय से सेवा दे रहे जिन तदर्थ शिक्षकों को 2016 में विनियमित किया गया था, उन्हें पुरानी पेंशन से वंचित किया जा रहा है। साथ ही जिनकी सेवाएं समाप्त की गई हैं, उनकी सेवा बहाल की जाय। वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशवंत चौधरी ने शिक्षकों के लिए घोषित निःशुल्क चिकित्सा सुविधा शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की। कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा कि जनपद में एनपीएस से आच्छादित शिक्षकों का अंशदान समय से उनके प्रान खाते में जमा किया जाय।
धरना समाप्ति के बाद उपस्थित शिक्षकों ने गोरखपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमर कांत सिंह के आकस्मिक निधन पर शोकसभा की। धरने में आय व्यय निरीक्षक अभिनव प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष मदन सिंह, अमित पांडेय, ओमप्रकाश, शम्भूनाथ गुप्ता, पवन प्रजापति, दिलीप कुमार सिंह, पवन गुप्ता, अमिय नाथ तिवारी, रामसुमिरन मौर्य, प्रधानाचार्य अमरेश यादव, समरजीत कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…
कुशीनगर । हाटा कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़ी…
कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…