News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: दर्जनों की संख्या में एक ही घर से निकले सांप,गांव में मचा हड़कंप

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 24, 2021  |  9:33 PM

1,992 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दर्जनों की संख्या में एक ही घर से निकले सांप,गांव में मचा हड़कंप
  • वन विभाग ने सांपो को पकड़ने से पल्ला झाड़

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) | रामकोला थाना क्षेत्र के अमडरिया गांव के एक ही घर से छोटे बडे़ तीन दर्जन से अधिक सांप निकलने से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। गृह स्वामी ने इसकी सूचना वन विभाग को दी लेकिन वन विभाग ने सांपो को पकड़ने की कोई व्यवस्था न होने की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ लिया।

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

अमडरिया निवासी विनोद गुप्ता के घर से शुक्रवार को शाम 5 बजे के करीब एक दर्जन के लगभग सांप निकले फिर शनिवार को दस बजे के करीब पुनः उसी घर में एक और सांप निकला तो गृह स्वामी को लगा कि और भी सांप हो सकते हैं। ग्रामीणों की मदद से उसने अपने घर में खुदाई कराने लगा। खुदाई के दौरान छोटे बडे़ करीब 30 सांप और दर्जनों अंडे निकले। इस तरह दो दिन मे 41 सांप इस घर से निकले। जानकार इन सांपो को गेहुअन (कोबरा) प्रजाति का बता रहे है। विनोद गुप्ता ने बताया कि इसकी जानकारी हमने वन विभाग को दी लेकिन हमे कोई मदद नहीं मिला।वन विभाग के स्थानीय स्तर के कुछ लोग आये और सांपो को पकड़ने की कोई व्यवस्था न होने की बात कह कर चले गये। घर के मुखिया का कहना है कि सांप से हमारे परिवार के लिए खतरा था इसलिए हमने सांपों को मारकर दफन कर दिया है। अभी परिवार के सदस्य घर के अंदर जाने से सहम जा रहे है। भारी संख्या में सांप निकलने से गांव के लोग भी खौफजदा है तथा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।शायद काफी दिनों इस घर में सांपो का अड्डा बना हुआ था।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking