News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) कार्यालय पर धूम -धाम से मनाई गयी डॉ. अम्बेडकर जयंती

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 15, 2022  |  5:16 PM

810 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) कार्यालय पर धूम -धाम से मनाई गयी डॉ. अम्बेडकर जयंती
  • आजादी की लड़ाई में बाबा साहब का महत्वपूर्ण योगदान: अयोध्या लाल श्रीवास्तव

कसया/कुशीनगर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) द्वारा भारत रत्न व संविधान निर्माता की 131 वीं जयंती पार्टी कार्यालय पर धूम धाम से मनाई गई। पार्टी जनों ने बाबासाहब के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

जिलामंत्री का. अयोध्या लाल श्रीवास्तव ने डा. अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में बाबा साहब का जहां महत्वपूर्ण योगदान रहा वहीं उन्होंने अश्पृश्य समाज, दलित, पिछड़ों व हर वर्ग को सामाजिक न्याय दिलाने का काम किया। अंबेडकर को जानना हो तो स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिए गांधी, नेहरू, भगत सिंह, सरदार पटेल को जानना होगा। तभी हम भ्रांतियों से उबर पाएंगे। अंबेडकर की सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी जब संविधान के मूल अधिकार समता, बन्धुता, सम्मान, विचार की अभिव्यक्ति रोजगार पर आ रहे संकट से मुक्ति मिलेगी। इसके लिए हमे विचार कर कदम उठाने होंगे।

इस दौरान का. दुर्गा यादव, का. विजय कुमार श्रीवास्तव, का. दल्लू यादव, का. इदरीश, का. राघवेंद्र सिंह, का. रामेश्वर सिंह, का. रामनरेश यादव, का. गेंदा सिंह, का. जवाहर शर्मा, का. शंकर प्रसाद, का. कैलाश गिरी, बेचू गुप्ता, का. केदार सिंह, महमूद, का. पवन कुमार, का. राम बहाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking