News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: फीडर की मेन सप्लाई की तार जर्जर होने से सैकड़ों गांव की सप्लाई ध्वस्त

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 31, 2023  |  7:49 PM

63 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: फीडर की मेन सप्लाई की तार जर्जर होने से सैकड़ों गांव की सप्लाई ध्वस्त

कसया/कुशीनगर । विद्युत उपकेंद्र रामकोला के सैकड़ों गांव के लोगों को बिजली सप्लाई नहीं मिल पा रही है।ऐसे में भीषण गर्मी व उमस से बिलबिला रहे लोगl लगातार बिजली कटौती का विभाग के जिम्मेदारों पर लोग आरोप गला रहे है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलिराम राव ने बिजली बिभाग के उच्च अधिकारियों को लिखित रूप से अवगत कराया गया है कि अगर बिभाग अभिलम्ब विद्युत् सप्लाई की व्यवस्था ठीक नहीं कराया तो हम क्षेत्र के उपभोक्ताओं के साथ सड़क पर उतर कर आन्दोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी सम्बंधित विभाग की होगीl

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

ज्ञात हो कि विगत दो सप्ताह से विद्युत उपकेंद्र रामकोला के सैकड़ों गांवों के उपभोक्ता सरकार द्वारा जारी सेड्यूल में बिजली नही पा रहे हैं, तथा लो वोल्टेज में पंखे, कूलर भी जवाब दे गए हैं। आसमान में बादल छाने से लोग आस लगाए रहे, लेकिन बारिश के बजाए उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया।बीते रविवार सुबह से ही पूरे दिन बिजली की आंख-मिचौली शुरु हो गई, जो शाम तक चलता रहा और रात होते ही, पूरी रात बिजली गुल रही। सोमवार सुबह होते ही लोगों की मुश्किलें और भी बढ़ गई। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली संकट ने कोढ़ में खाज का काम किया। उमस भरी गर्मी में छोटे बच्चे और बूढ़े कुछ ज्यादा ही प्रभावित रहे। मरम्मत, फाल्ट और ओवरलोड के नाम पर बिजली का बार-बार आना-जाना उपभोक्ताओं को बेहाल किए है। लोगों का सब्र भी टूट रहा है। इस समस्या पर बिजली विभाग अभियंताओं की दलील है कि ओवरलोड की समस्या बढ़ी है। गांव तो दूर शहर में ही उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली नहीं मिल रही। उमस भरी गर्मी में रात-दिन में बहुत मुश्किल से तीन से चार घंटे ही बिजली मिल रही है। दिनभर फीडरों में मरम्मत के नाम पर बिजली गुल रहती है तो रात को बिल्कुल ही बिजली नहीं आती। बिन बिजली उमस भरी गर्मी में कटघरही, सिधावें, टेकुआटार, खैरेटवां, निहालछपरा, भड़कुड़वा, पकड़ी टोला, रामबर, अमवाँ मंदिर सहित कई दर्जन गावों के लोग बिलबिला रहे हैं,और व्यवस्था को कोस रहे हैं। पिछले कई दिनों से अघोषित कटौती ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है।

इस संबंध में अधिशासी अभियंता राजेश कुमार का कहना है कि ग्यारह हजार का जर्जर तार ओवरलोड के चलते बार-बार फाल्ट हो रहे हैं, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है।हमारे कर्मचारी कार्य कर रहे हैंl

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking