News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिम्मेदारों की मनमानी से समितियो पर नही मिल रहा है खाद, किसान परेशान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 21, 2021  |  4:39 PM

759 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिम्मेदारों की मनमानी से समितियो पर नही मिल रहा है खाद, किसान परेशान

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में साधन सहकारी समितियों के जिम्मेदारों की मनमानियों के चलते समितियो पर खाद के लिए किसान समितियों का चक्कर लगा रहे हैं। रबी की फसलों की बुवाई के लिए मजबूरी बस किसान प्राइवेट दुकानदारों से खरीदारी करके शोषण का शिकार हो रहे हैं।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

नेबुआ रायगंज में स्थित समितियों पर जिम्मेदारों के मनमानियों के चलते शनिवार को खाद लेने पहुचे करीब आधा दर्जन किसानो को खाद नही मिला। जिससे किसानों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। इनमें से कुछ किसान प्राइवेट दुकानों से अधिक दाम देकर खरीदारी कर गेंहू व गन्ना की बुवाई किये हैं।

समिति पर खाद लेने पंहुचे किसान सुदामा प्रसाद, रामाश्रय प्रसाद, संतोष और रवि आदि का कहना है कि सहकारी समितियो पर खाद का आवंटन मनमाने तरीके से किया जा रहा है। समय से खाद नहीं मिलने से रबी और गन्ने सहित अन्य और फसलों की बुवाई नहीं हो पा रही है।

इसी क्षेत्र के किसान विनोद कुमार ने बताया कि उक्त केंद्र पर खाद उपलब्ध होने के बाद भी किसानों को समय से नहीं मिल रहा है। बाजार में यूरिया की रेट 300 से लेकर 350 रुपये और डीएपी 1300सौ से लेकर 1400रुपये में बिक रहा है। प्राइवेट दुकानों से मजबूरी में खाद खरीदकर बुवाई करना पड़ रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौरवपूर्ण उपलब्धि — रोटरी क्लब कुशीनगर को मिला *क्लब एक्सीलेंस अवॉर्ड
गौरवपूर्ण उपलब्धि — रोटरी क्लब कुशीनगर को मिला *क्लब एक्सीलेंस अवॉर्ड

कुशीनगर। रोटरी इंटरनेशनल के अध्यक्ष फ्रांसेस्को अरेज़ो एवं रोटरी फाउंडेशन के अध्यक्ष होल्गर नाक…

चार दिन की मासूम की मौत पर कप्तानगंज में हंगामा, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
चार दिन की मासूम की मौत पर कप्तानगंज में हंगामा, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

कुशीनगर। जिले।के कप्तानगंज स्थित सच्चिदानंद अस्पताल में महज चार दिन की नवजात बच्ची की…

अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking