News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: विधायक के नेतृत्व में महबूबा मुफ्ती व फारूख अब्दुल्ला का पुतला जला हुआ विरोध प्रदर्शन  

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 4, 2023  |  7:02 PM

689 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विधायक के नेतृत्व में महबूबा मुफ्ती व फारूख अब्दुल्ला का पुतला जला हुआ विरोध प्रदर्शन  
  • पूर्व सीएम व पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती व फारूख अब्दुल्ला का प्रतीकात्मक पुतला जलाकर किया गया  विरोध प्रदर्शन l 

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र  के रहसू बाजार में बुधवार को विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में  जम्मू – कश्मीर के राजौरी  में आतंकियो द्वारा निर्दोष हिंदुओ की हत्याओं को लेकर दिए गये शर्मनाक बयान पर पूर्व सीएम व पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती व फारूख अब्दुल्ला का प्रतीकात्मक पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।  भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने कहा मुफ्ती को अपने बयान पर शर्म आनी चाहिए। ऐसा लग रहा हैं कि वह जम्मू-कश्मीर के लोगो को बांटने की साजिश रच रही हैं। इस तरह की टिप्पणियों से वे लोगों भड़काने व धार्मिक आधार पर बाटने की कोशिश कर रही हैं।

आपके लिए और..- कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व...

टारगेट बनाकर आतंकियों के द्वारा निर्दोष हिंदुओ की हत्या की जा रही हैं जिसे सरकार हर कीमत पर हत्यारों को सजा देगी। हिंदुओ की हत्याओ पर महबूबा मुफ्ती का बयान शर्मनाक हैं। देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। सुरक्षा बल आतंकियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाकर हूरों के पास पहुचा रहे हैं। देश की एकता अखंडता को बनाये रखने के लिए भाजपा सरकार पूरी तरह से कटिवद्ध हैं। जो देश विरोधी गतिविधियों लिप्त हैं उनको सरकार छोड़ेगी नही। 

इस दौरान भाजपा नेता दिग्विजय सिंह,विनय तिवारी,वीरेंद्र सिंह,शिव शम्भू दूबे,लदन सिंह, रत्नाकर पाण्डेय,मनोज तिवारी,चिरंजी सिंह, ब्रजेश पाण्डेय, झुनेंद्र सिंह,शत्रुजीत सिंह,अजय गिरी, अम्बरेश सिंह,गुलाब कुशवाहा, सुरेन्द्र सिंह,बिगू मद्धेशिया,रामा सिंह,राजेन्द्र राव ब्रिजेन्द्र कुमार राय,रमाशंकर कुशवाहा सहित सैकड़ों की संख्या भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेला आयोजकों संग कोतवाली में बैठक सम्पन्न
डोल मेला आयोजकों संग कोतवाली में बैठक सम्पन्न

त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध, थानाध्यक्ष हाटा, कुशीनगर। स्थानीय…

नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 
नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र नगर पंचायत सुकरौली राजनेति कश्यप व उनके सहयोगी सानू…

कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। एसबीएफसी फाइनेंस लिमिटेड के बकाया ऋण से जुड़े मामले में प्रशासन ने…

दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग स्थित रविदास नगर की महिला से दुष्कर्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking