News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: एक सप्ताह से बिजली ट्रांसफॉर्मर खराब,उपभोक्ता परेशान… मुंह के बल दिखी पूरी बिजली व्यवस्था

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Oct 7, 2023  |  4:55 PM

80 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: एक सप्ताह से बिजली ट्रांसफॉर्मर खराब,उपभोक्ता परेशान… मुंह के बल दिखी पूरी बिजली व्यवस्था
  • बिजली ना आने से जनजीवन अस्त-व्यस्त
  • नया ट्रांसफार्मर लग गया है,जल्द ही पावर सप्लाई सुचारु रूप से शुरू हो जाएगी – यशवंत सिंह कुशवाहा,जेई 
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के बिजली उपकेंद्र गोपालगढ़ के 33/11 केवी पावर सब स्टेशन में लगे 5 एमबीए का ट्रांसफार्मर जल जाने से पिछले लगभग एक हफ्ते से उपभोक्ता परेशान है,उपभोक्ता अंधेरे में रहने को विवश है।मिली जानकारी के मुताबिक बीते रविवार को  गोपालगढ़ के 33/11 केवी पावर सब स्टेशन में लगे 5 एमबीए का एक ट्रांसफार्मर जल गया था जिससे सपहा क्षेत्र सहित क्षेत्र मे अंधेरा पसर गया है।
बताया जा रहा है कि कई दर्जनों गांवो सहित नगर पालिका परिषद कुशीनगर के छः वार्ड प्रभावित है,ग्रामीण सहित दुकानदारों मे आक्रोश व्यापत है। हालांकि,विद्युत विभाग की टीम जल्द से जल्द ट्रांसफॉर्मर को चालू कर बिजली आपूर्ति सामान्य करने में जुटी हुई है।विधुत विभाग द्वारा विद्युत आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पावर सब स्टेशन से प्रेमवलिया फीडर से कुछ घंटे पावर सप्लाई की जा रही है।जेई यशवंत सिंह कुशवाहा ने बताया कि 5 एमबीए का ट्रांसफार्मर जल गया था।बीते सोमवार को इसकी पुष्टि हुई,बीते कल शुक्रवार को नया ट्रांसफार्मर लग गया है,कुछ कार्य चल रहा है,आज  शनिवार से जल्द ही पावर सप्लाई सुचारु रूप से शुरू हो जाएगी।इस सम्बंध मे पूछे जाने पर एसडीओ कसया ने कहा कि दूसरा ट्रांसफार्मर लग गया है,जल्दी ही सप्लाई प्रारंभ कर दी जायेगी।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking