News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: पशु तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक आरोपी घायल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 21, 2022  |  12:31 PM

1,597 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: पशु तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक आरोपी घायल

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी/राज पाठक

कसया/कुशीनगर। जिले में अपराधियो में पुलिस की ख़ौफ़ अब स्पष्ट देखने सुनने को मिलने लगी। पुलिस कप्तान ने कार्य भार ग्रहण करने के तुरंत ही बाद न्यूज़ अड्डा से यह बात कही थी की अपराधियो में पुलिस की ख़ौफ पैदा करना मेरी प्रथमिकता में रहेगी,जो बहत्तर घण्टे के अंदर सामने आने लगी।

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

बताते चले की पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल की कुशल निर्देशन में जिले की पुलिस पूरे फार्म में अपने कार्यो की अंजाम देने लगी है। जिस क्रम में गुरुवार की सुबह पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक तस्कर के पैर में गोली लग जाने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया जबकि चार तस्कर मौके से भाग निकले, घायल तस्कर पशु को पुलिस ने सीएचसी कसया में इलाज के लिए भर्ती कराया,जिसे बाद में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तस्कर पशुओं की बड़ी खेप लेकर बिहार जा रहे हैं, कसया पुलिस और स्वाट टीम कुशीनगर चौकी के समीप वाहनों की जांच में जुट गई। गोरखपुर की तरफ से आए ट्रक को देख पुलिस टीम ने रोका तो चालक वाहन लेकर भागने लगा और डिवाईडर को टपाकर गोरखपुर की तरफ फिर वापस भागने लगे,कसया पुलिस व स्वाट टीम ने तस्करो का पीछा किया, पुलिस टीम पर आरोपियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया, पुलिस ने खुद का बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद जबाबी कार्रवाई में एक पशु तस्कर के पैर मे गोली लग जाने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ की घटना थानाक्षेत्र के पकड़ीहवा नहर के निकट की है। तालाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास के पिस्टल कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी की पहचान आजमगढ़ जिले का निवासी सन्त प्रसाद उर्फ केरिया के रूप मे हुई है साथ ही ट्रक से 22 राशि गौवंश भी बरामद किया गया है.

खबर पर अपडेट जारी है!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking