News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सहायक अभियंता के आश्वासन के बाद भी रजवाहा में पानी नही आने पर किसान करेंगे दुबारा अंशन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 17, 2022  |  9:09 PM

766 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सहायक अभियंता के आश्वासन के बाद भी रजवाहा में पानी नही आने पर किसान करेंगे दुबारा अंशन

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र कसया व फाजिलनगर विकास खंड के लाला गुरवलिया बाजार में मधुरिया रजवाहा में पानी को लेकर विभाग के आश्वासन के बावजूद अभी तक पानी नहीं आने से नाराज किसानों ने रविवार को किसान सभा के प्रदेश मंत्री शियाशरण उर्फ सप्पू पाण्डेय के नेतृत्व में नुक्कड़ सभा कर दोबारा अनशन शुरू करने के लिए लोगो से जनसमर्थन की अपील की ।

आपके लिए और..- कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व...

सभा को संबोधित करते हुये शियाशरण उर्फ सप्पू पाण्डेय ने कहा की सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता द्वारा मधुरिया रजवाहे में एक हफ्ते के अंदर पानी आ जाने का आश्वासन देकर रहसू बाजार में चले धरने को समाप्त कराया गया था । लेकिन बीस दिन से अधिक हो गए किसानों की पूरी धान की फसल सुखने को है अभी तक नहर में पानी नहीं आया । जबकि बेलवा,लाला गुरवालिया,महासोन,कृपा पट्टी, धुंवलिया,जोकवा,मधुरिया, दहारी पट्टी, सरैया, रहसू, नदवा आदि गांवो का सिंचाई का मुख्य साधन नहर है। विभाग का आश्वासन खोखला साबित हो रहा है । किसान मजबूर होकर कभी नहर तो कभी आसमान की तरफ टकटकी लगाये देख रहा है । अब आर पार की लड़ाई के लिये इसी बाजार में दो दिन बाद किसानों के साथ अनशन शुरू किया जायेगा। सिचाई विभाग के सहायक अभियंता रामायन पाण्डेय ने बताया की लोग जगह जगह नहर काट दिये पानी पूरा उधर ही निकल जा रहा हैं। जिस थाने के क्षेत्र से नहर गुजर रही हैं वहां पुलिस को भी सूचना दे दिया गया हैं। नहर काटने वालो की खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी को भी इसके बारे में अवगत करा दिया गया हैं। तीन से चार दिन के अन्दर पानी पहुच जायेगा।

इस दौरान कमाल पाण्डेय,सुधांशु पाण्डेय, उपेंद्र तिवारी,पारथेश्वर पाण्डेय, अरविंद सिंह,राधवेंद्र राव ,बबलू पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेला आयोजकों संग कोतवाली में बैठक सम्पन्न
डोल मेला आयोजकों संग कोतवाली में बैठक सम्पन्न

त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध, थानाध्यक्ष हाटा, कुशीनगर। स्थानीय…

नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 
नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र नगर पंचायत सुकरौली राजनेति कश्यप व उनके सहयोगी सानू…

कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। एसबीएफसी फाइनेंस लिमिटेड के बकाया ऋण से जुड़े मामले में प्रशासन ने…

दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग स्थित रविदास नगर की महिला से दुष्कर्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking