साखोपार/कसया।कल रविवार को नव वर्ष का जश्न मनाने लिए पयर्टन स्थली कुशीनगर पहुँचे लाखों लोगों ने खूब मेलें का आनंद लिया।मुख्य बुद्ध महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर,स्वर्ण मंदिर,रामबाभार स्तूप सहित अन्य पार्को व मंदिरों में लोगो का हुजूम उमड़ा रहा।जहाँ मनाही के बाद भी नव वर्ष का जश्न मनाने पहुँचे लोग बौद्ध कालीन उत्खनित अवशेषो को पैरों तले रौंदते नजर आए। तो कुछ युवक व युवतियां उसी पर चढ़कर सेल्फ़ी लेते व फोटो खिंचाते नजर आए।
पुलिस के जवानों के मना करने के बाद भी लोग नहीं मान रहे थे।उत्खनित अवशेषों पर लोग न चढ़े और इस पर नहीं चढ़ना है इस बात से कोई अनजान न रहे,इसके लिए पुरात्व विभाग ने बकायदा जगह जगह पोस्टर चिपका रखा था बावजूद लोग गलती कर उत्खनित अवशेषों पर चढ़ते,बैठ व फोटो खिंचाते नजर आएं।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…