News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अवैध शराब को रोकने के लिए आबकारी विभाग ने चलाया अभियान, कारोबारियों को दिए सख्त निर्देश

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 16, 2022  |  6:38 PM

1,225 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अवैध शराब को रोकने के लिए आबकारी विभाग ने चलाया अभियान, कारोबारियों को दिए सख्त निर्देश WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । सीमावर्ती प्रदेश बिहार में हुए जहरीली शराब कांड को लेकर सूबे की कुशीनगर जनपद के उतर प्रदेश बिहार सीमा पर स्थित सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर आबकारी विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गया है। शराब तस्करों पर नकेल कसने के लिए आबकारी विभाग द्वारा जनपद मेें विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत आबकारी व पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी एवं दबिश कर कार्रवाई कर रही है। दरअसल सर्दी के सीजन में शराब तस्कर भी अवैध शराब का कारोबार करने के लिए बाहरी राज्यों से सस्ती शराब लाकर एकत्रित करना शुरु कर देते है। जिसे वह खपाने का काम करते है। लेकिन आबकारी विभाग ने शराब तस्करों पर कार्रवाई के लिए रणनीति तैयार कर ली है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी राजबीर सिंह के अगुवाई में शुक्रवार को सुबह आबकारी अधिकारी ने सीमावर्ती इलाकों का निरीक्षण करते हुए मातहत को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अनुज्ञापियों को निर्देश भी दिया की शराब की बिक्री निर्धारित समय के अनुसार करें। दुकानो में नियमों के पालन में अगर कोई अनियमितता मिली तो उस दुकानदार के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

राष्ट्रीय राज मार्ग टोल प्लाजा सलेमगढ़ पर आबकारी विभाग के सहायक आबकारी आयुक्त ई आई बी प्रयागराज संतोष कुमार श्रीवास्तव, ई आई बी प्रयागराज आबकारी निरीक्षक एस के शुक्ल, प्रवर्तन दल गोरखपुर आबकारी निरीक्षक संतोष चंद्र मिश्र,अनिल कुमार श्रीवास्तव,आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन दल गोरखपुर, आबकारी विभाग कुशीनगर के सभी पूरी टीम के साथ आबकारी निरीक्षक तमकुहीराज क्षेत्र संख्या (चार) अमरनाथ काश्यप,अनिल कुमार,अरूण कुमार,विनय सरोज (सभीआबकारीनिरीक्षक,कुशीनगर) हेड कांस्टेबल कृपाशंकर दुबे के साथ शुक्रवार को सुबह से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking