News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: नगर पंचायत अध्यक्ष व समर्थको की गिरफ्तारी के लिए अधिशासी अधिकारियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 28, 2024  |  9:50 PM

51 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नगर पंचायत अध्यक्ष व समर्थको की गिरफ्तारी के लिए अधिशासी अधिकारियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन WhatsApp

कुशीनगर । तमकुहीराज के अधिशासी अधिकारी अमित सिंह को वहा के नगरपंचायत अध्यक्ष जे पी गुप्ता व उनके समर्थकों द्वारा कार्यालय में किए गये जानलेवा हमले के बिरुद्व अब तक गिरफ्तारी न किए जाने पर आक्रोशित अधिशासी अधिकारियो के अधिशासी अधिकारी अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यवाही की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

आपके लिए और..- तमकुहीराज सर्किल में दुर्गा पूजा का तैयारी, 322 प्रतिमाएं और...

तमकुहीराज के अधिशासी अधिकारी अमित सिंह 27/01/24 शनिवार को अपने कार्यालय में कार्यरत थे उसी दौरान नपा अध्यक्ष जे पी गुप्ता व ठेकेदार उपेंद्र गुप्ता मय टीम ने अधिशासी अधिकारी के उपर प्राणघातक हमला किया जिसमें अधिशासी अधिकारी गम्भीर रूप से घायल हो गए। अधिशासी अधिकारी के तहरीर पर पुलिस ने नपा अध्यक्ष जे पी गुप्ता ठेकेदार उपेंद्र गुप्ता मय टीम के उपर पुलिस ने सुंसगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।

अधिशासी अधिकारियों के संगठन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौप कर मांग किया है कि नपा अध्यक्ष व उसके समर्थको पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार किया जाए। अधिशासी अधिकारी अजय कुमार सिंह ने कहा कि जब तक गम्भीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दोषियों को जेल नहीं भेजा जाता है तब तक कर्मचारी डरे हुए महसूस कर रहे हैं।इस मामले में कार्यवाही की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को भी पत्रक भेजा गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking