News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: किसान बारिस से खुशहाल और चिंतित भी…बारिस से फसलों कहीं मिली संजीवनी, तो कहीं बर्बादी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 3, 2023  |  9:11 PM

59 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: किसान बारिस से खुशहाल और चिंतित भी…बारिस से फसलों कहीं मिली संजीवनी, तो कहीं बर्बादी
  • तेज हवा व लगातार बारिस से गन्ने की फ़सल को भारी नुकसान

कसया/कुशीनगर । लगातार दो दिनों से कुशीनगर क्षेत्र में  हो रहीं मूसलाधार बारिस तेज हवा से गन्ना किसानो की मुश्किलें बढ़ गयीं हैं l गन्ने की फसल बारिस के कारण पूरी तरह जमीन पर गिर गये हैं, जिसको लेकर गन्ना किसान काफ़ी चिंतित हैं, तो वहीं धान की फ़सल को लेकर कुछ किसानो में ख़ुशी हैं, तो   कुछ किसान हो रहें  बारिस को फसल की बर्बादी बता रहें हैं l बताते चले कि कुशीनगर क्षेत्र में सोमवार से जमकर हो रहीं मूसलाधार बारिस से गन्ने की फ़सल पूरी तरह धरती पर लोट गये हैं, तो वहीं धान की फ़सल को लेकर कुछ किसान बारिस को संजीवनी  बताकर खुशी जाहिर क़र रहें हैं, तो वहीं कुछ किसान इस बारिस को धान की फ़सल के लिए बर्बादी बता रहें हैं l

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

दो दिनों से हो रहीं बारिस को कुछ ऐसे किसान जिनकी धान की फ़सल बारिस के बिना सूख रहा था, उन किसानो ने  बारिस से खुशहाली जताते हुए धान की फसलों के लिए बारिस को संजीवनी बताते हुए  कह रहें हैं कि इस बारिस से सूख रहें धान की फसले विकास करेंगा  और अब तेजी के साथ रेड़ा पकड़ क़र फुटना शुरू क़र देंगा और   बालियाँ खूब गद्दराएंगी,वहीं जिन किसानो की धान की फसल तैयार हो गयीं हैं, तथा धान की बालियाँ पक रहीं हैं, वे किसान इस बारिस से चिंता जाहिर करते हुए बारिस को धान की फ़सल के लिए बर्बादी और विनाषक बता रहें हैं l विदित हो कि  दो दिनों से लगातार क्षेत्र में हो रहेी बारिस से किसानो का  दो तरफ़ा तर्क किसानो की चिंता व ख़ुशी दोनों जता रहा हैं, इसका कारण देखा जाय तो किसानो का दोनों तर्क सही हैं l

कुछ किसान अगवड़ किस्म के धान बोये हैं, जिनके धान की   फसल लगभग तैयार हो गयीं हैं जिससे वे किसान चिंता बारिस से चिंता जाहिर क़र रहें हैं,तो वहीं     कुछ किसान की फ़सल पिछवड़ किस्म या प्रजाति का  होने के कारण अभी रेड़ा भी नहीं पकड़ा हैं, जो पानी के बिना मुरझा रहें थे, ऐसे किसान बारिस को अपने धान की फसलों के लिए संजीवनी बताक़र  कॉफी खुश हैं l इसके साथ हीहवा और बारिस के कारण गन्ना किसानो की मुसीबते बढ़ गयीं हैं, खेतो में खड़े गन्ने की फ़सल हवा व बारिस के वज़ह से धरती पर गिर गये गये हैं, जिससे पैदावार में कमी होने की चिंता उनको सता रहीं हैं l लगातार हो रहें बारिस को सभी किसान अपने -अपने फायदे और नुकसान के नजरिये तर्क -वितर्क कर रहें हैं, पर प्रकृति की गतिविधियों को कौन रोक सकता हैं?

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking