News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: यूरिया खाद के लिए समितियों का चक्कर काट रहे किसान

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 3, 2021  |  5:55 PM

617 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: यूरिया खाद के लिए समितियों का चक्कर काट रहे किसान
  • प्राईवेट दुकानों पर भी नहीं मिल पर रही खाद

हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । धान की फसल के लिए इस समय यूरिया खाद की सबसे अधिक जरूरत किसानों को है, लेकिन हाटा क्षेत्र के किसी भी समिति पर खाद उपलब्ध नहीं है। जिससे किसान इस समिति से उस समिति का चक्कर काट रहे है। यूरिया खाद की किल्लत से धान की फसल भी खराब होने का डर किसानों को सता रही है।
हाटा क्षेत्र के पटनी, बाघनाथ, बतरौली, रामपुर बुर्जूग, बलुआ, सुकरौली, झांगा, ढाढा, हाटा आदि समितियों पर यूरिया खाद उपलब्ध नहीं है। जिससे किसान परेशान है। किसानों का कहना है कि जब किसानों को जिस चीज की जरूरत होती है उसकी किल्लत हो जाती है। संजय सिंह, पट्टू सिंह, विजय यादव, अवधनरायण दूबे, राम निहोरा प्रसाद, सुरेंद्र राय ने बताया कि इस समय धान की फसल के लिए यूरिया खाद की सख्त जरूरत है, लेकिन समितियों पर खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं है। कभी कभार खाद आ भी रही है तो मांग से काफी कम हो रही है। जैसे ही किसानों को पता चल रहा है कि किसी समिति पर खाद की गाड़ी आई वह भीड़ जुट जा रही है। जिससे कुछ घंटों में ही खाद समाप्त हो जा रही है और कई किसानों को खाली हाथ ही वापस होने पड़ता है। ऐेसे में किसान परेशान है। पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने के कारण केंद्र छोड़ कर भागना पड़ रहा है।

आपके लिए और..- एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में...

इस संबंध में हाटा क्षेत्र के पगरा मे स्थिति कोपरेटिव के इंचार्ज जय प्रकाश दुबे ने बताया कि एक सप्ताह से खाद की रैक न लगने के कारण यूरिया खाद नहीं आ रही हैं।अब यूरिया खाद की रैक लग गई है। एक-दो दिन अंदर सभी केंद्रों पर किसानों को यूरिया खाद उपलब्ध हो जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…

सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking